Home Sports Big Bash League : 2 शतक ठोकने के बाद स्‍टीव स्मिथ ने खोला बड़ा राज, दनादन छक्‍के उड़ाने की ट्रिक भी बताई

Big Bash League : 2 शतक ठोकने के बाद स्‍टीव स्मिथ ने खोला बड़ा राज, दनादन छक्‍के उड़ाने की ट्रिक भी बताई

0
Big Bash League : 2 शतक ठोकने के बाद स्‍टीव स्मिथ ने खोला बड़ा राज, दनादन छक्‍के उड़ाने की ट्रिक भी बताई

[ad_1]

हाइलाइट्स

स्मिथ ने सिडनी थंडर के खिलाफ लगाया था तूफानी शतक
बीबीएल में सिर्फ 3 मैच खेल ठोक दिए 261 रन

नई दिल्‍ली. ऑस्ट्रेलियाई बैटर स्टीव स्मिथ ने (Steve Smith) शनिवार को बिग बैश लीग (BBL) में सिडनी सिक्‍सर्स के लिए खेलते हुए सिडनी थंडर के खिलाफ 66 गेंदों में 189.39 के स्ट्राइक रेट से 125 रन ठोक दिए. उन्‍होंने 5 चौके और 9 छक्‍के लगाए. टूर्नामेंट में स्मिथ का यह लगातार दूसरा शतक था. इससे पहले उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 56 गेंदों में 101 रन बनाए थे. इन पारियों में स्मिथ ने कई अविश्वसनीय शॉट लगाए. स्‍टीव ने बीबीएल में अपनी फॉर्म और शॉट को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

स्मिथ को क्रिकेट के अलावा टेनिस खेलना भी पसंद है. बैटर के मुताबिक, टेनिस खेलने की वजह से ही उनकी बैटिंग में सकारात्मक बदलाव आया है. सिडनी थंडर के खिलाफ शतक जड़ने के बाद स्मिथ ने कहा, मैं उसी तरह से बैट पकड़ रहा हूं, जिस तरह टेनिस रैकेट पकड़ता था. मैंने इसके लिए ग्रिप में भी बदलाव किया है. मीडिया से बात करते हुए स्मिथ ने कहा, मैंने अब अपनी ग्रिप को पूरी तरह से खोल दिया है. ऐसा करने से मैं गेंद को और बेहतर तरीके से खेल पाता हूं. अगर आप मेरी कुछ वक्‍त पहले की वीडियो देखें तो मैं बैट को थोड़ा पास से पकड़ता था. शायद इसी वजह से मैं गेंद को ज्‍यादा दूर नहीं मार पाता था.

International League T20 : एक मैच में 2 सुनील नरेन, मिस्ट्री स्पिनर भी रहा गया भौचक्‍का, VIDEO वायरल

SA20 : ऐसे कौन खेलता है भाई! कप्‍तान ने करा दी रॉयल्‍स की फजीहत, विकेट पर खड़े रहे पर…

3 मैचों में जड़ चुके हैं 18 छक्‍के

स्‍टीव स्मिथ ने बीबीएल के इस सीजन में अब तक सिर्फ 3 मैच खेले हैं. इसमें उन्‍होंने 131 की औसत और 175.83 की स्ट्राइक रेट से 261 रन ठोक दिए हैं. दाएं हाथ के बैटर ने इस दौरान 14 चौके और 18 छक्के जड़े. सिडनी थंडर के खिलाफ उन्‍होंने छक्‍का लगाकर अपना शतक पूरा किया. वहीं, स्मि‍थ की टीम सिडनी सिक्सर्स ने 13 मुकाबलों में 9 में जीत दर्ज की है. प्‍वाइंट टेबल में वह दूसरे नंबर पर है. सिडनी सिक्सर्स का अगला मैच 23 जनवरी को होबार्ट हरिकेनस से होगा.

Tags: Big bash league, Cricket australia, Steve Smith, T20 cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here