[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से 4 टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी
भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से सीरीज अहम
स्टार गेंदबाज ने नेट्स पर पूरे दमखम के साथ गेंदबाजी शुरू कर दी है
नई दिल्ली. बैक इंजरी के कारण बीते 5 महीने से टीम इंडिया से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पूरे दमखम के साथ वापसी के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. बुमराह का नेट्स में गेंदबाजी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह स्टार पेसर पुरानी रफ्तार और धार से गेंदबाजी करता नजर आ रहा है. इस वीडियो को भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने शेयर किया है. इसमें वो बुमराह के खिलाफ नेट्स पर बैटिंग करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि बुमराह पिछले लंबे वक्त से पीठ की चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं. वो भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फरवरी-मार्च में खेले जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से टीम में वापसी करना चाहते हैं, जिसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.
अय्यर ने बुमराह की गेंदबाजी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, बस कुछ और वक्त..रिकवरी के रास्ते पर. बुमराह को टीम इंडिया में वापसी से पहले एनसीए में फिटनेस टेस्ट देना होगा. अगर वो पास हो जाते हैं तो फिर टीम इंडिया में उनकी वापसी का रास्ता खुल जाएगा. हालांकि, इससे पहले उन्हें मैच प्रैक्टिस हासिल करने के लिए रवींद्र जडेजा की तरह रणजी ट्रॉफी में कम से कम एक मैच खेलना पड़ सकता है. बुमराह को इसी महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था. लेकिन, सीरीज शुरू होने से पहले उन्होंने पीठ में खिंचाव की शिकायत की थी. इसके बाद बीसीसीआई ने एहतियातन उन्हें सीरीज से बाहर रखने का फैसला लिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Australia, Jasprit Bumrah, Team india, Venkatesh Iyer, World Test Championship Final
FIRST PUBLISHED : January 22, 2023, 06:01 IST
[ad_2]
Source link