[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 जनवरी को खेला जाएगा तीसरा वनडे मैच
पहले 2 वनडे जीत टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में ले रखी है अजेय बढ़त
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड (New Zealand) के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शेन बांड (Shane Bond) का मानना है कि मौजूदा समय में क्रिकेट पूरी तरह से बदल गया है. उन्होंने कहा कि इसमें इतना बदलाव आ गया है कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) जैसे खिलाड़ी हर जगह स्कोर करने और शॉट खेलने से रत्ती भर भी नहीं घबराते हैं. निर्भीक होना ही उनकी कामयाबी की वजह है.
47 साल के पूर्व तूफानी पेसर ने कहा, मुझे लगता है कि सभी प्रारूपों में बदलाव आया है. मेरा मानना है कि क्रिकेट अब पूरी तरह से बदल चुका है. मीडिया से बात करते हुए कीवी दिग्गज ने कहा, टेस्ट और टी20 क्रिकेट में, खेल के तरीके और गति के साथ परिवर्तन आया है. दुनियाभर में टी20 लीग की शुरुआत के बाद जो बदलाव आया है उसका असर वनडे और टेस्ट फॉर्मेट पर भी दिखाई दे रहा है. 360 डिग्री खिलाड़ी सूर्यकुमार हो या जोस बटलर, ये हर जगह स्कोर कर लेते हैं. बता दें कि शेन बांड की तुलना शोएब अख्तर और ब्रेट ली जैसे गेंदबाजों से की जाती थी. हालांकि, वह अपने करियर में अधिकतर समय इंजरी से ही जूझते रहे.
कीवियों के खिलाफ टीम में शामिल हैं सूर्या
न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में सूर्यकुमार टीम इंडिया का हिस्सा है. हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे में उन्होंने 26 गेंदों में 31 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल थे. इस मैच में भारत ने 12 रन से जीत दर्ज की थी. दूसरे वनडे में स्काई को बैटिंग का मौका नहीं मिला. कीवी टीम से मिले 109 के टारगेट को टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. सीरीज का अंतिम मैच 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs new zealand, Shane Bond, Suryakumar Yadav
FIRST PUBLISHED : January 22, 2023, 18:58 IST
[ad_2]
Source link