Home Sports International League T20 : 5 छक्‍के, 10 चौके, 15 गेंद में ठोक दिए 70 रन, ओपनिंग बैटर ने लगातार दूसरे मैच में मचाया हाहाकार

International League T20 : 5 छक्‍के, 10 चौके, 15 गेंद में ठोक दिए 70 रन, ओपनिंग बैटर ने लगातार दूसरे मैच में मचाया हाहाकार

0
International League T20 : 5 छक्‍के, 10 चौके, 15 गेंद में ठोक दिए 70 रन, ओपनिंग बैटर ने लगातार दूसरे मैच में मचाया हाहाकार

[ad_1]

हाइलाइट्स

आईएलटी20 में जबरदस्‍त फॉर्म में चल रहे हैं इंग्‍लैंड के बैटर एलेक्‍स हेल्‍स
गल्‍फ जायंट्स के खिलाफ बनाए 99 रन, लगातार दूसरे शतक से चूके

नई दिल्‍ली. दुनिया के 2 अलग-अलग हिस्‍सों में आजकल गेंदबाजों की शामत आई है. ऑस्ट्रेलिया में स्‍टीव स्मिथ बॉलर्स के परखच्‍चे उड़ा रहे हैं तो दुबई में एलेक्‍स हेल्‍स. इंग्‍लैंड के ओपनर बैटर हेल्‍स (Alex Hales) ने इंटरनेशनल क्रिकेट लीग (ILT20) के एक मुकाबले में गल्‍फ जायंट्स के गेंदबाजों की जबरदस्‍त कुटाई कर डाली.

रविवार को डेजर्ट वाइपर्स की ओर से खेलते हुए इस धाकड़ बैटर 57 गेंदों में 99 रन जड़ दिए. 10 चौके और 5 छक्‍के ठोक हेल्‍स ने 70 रन तो सिर्फ 15 गेंदों में बना दिए. वह लीग में लगातार दूसरा शतक बनाने से महज एक रन से चूक गए. एलेक्‍स हेल्‍स ने शुक्रवार को अबू धाबी नाइट राइडर्स के खिलाफ 59 गेंदों में 110 रन जड़े थे. लीग में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हेल्‍स ने इससे पहले के 2 मैचों में 64 और नाबाद 83 रन का स्‍कोर किया था.

Big Bash League : 2 शतक ठोकने के बाद स्‍टीव स्मिथ ने खोला बड़ा राज, दनादन छक्‍के उड़ाने की ट्रिक भी बताई

SA20 : ऐसे कौन खेलता है भाई! कप्‍तान ने करा दी रॉयल्‍स की फजीहत, विकेट पर खड़े रहे पर

डेजर्ट वाइपर्स को मिली हार

एलेक्स हेल्स की तूफानी पारी के बावजूद डेजर्ट वाइपर्स को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में गल्‍फ जायंट्स के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पहले बैटिंग करने उतरी वाइपर्स की शुरूआत अच्छी रही और रोहन मुस्तफा (23) और हेल्स ने मिलकर पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े. इसके बाद हेल्स और कप्तान कॉलिन मुनरो (39) के बीच दूसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी हुई. शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 15 गेंदों में नाबाद 27 रन की पारी खेली. डेजर्ट वाइपर्स ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए. क्रिस जॉर्डन, डेविड विजे, लिया डाउसन और रिचर्ड ग्लासेन ने एक-एक विकेट लिया. जवाब में गल्‍फ जायंट्स ने शिमरन हेटमायर और क्रिस लिन की शानदार बैटिंग के दम पर 19.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया. हेटमायर ने 35 गेंद में 70 रन बनाए. उन्‍होंने 5 चौके और इतने ही छक्‍के जड़े. वहीं, लिन ने 42 गेंदों में 71 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 8 छक्‍के शामिल थे.

Tags: Alex hales, England cricket team, T20 cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here