Home Breaking News Maharashtra: क्या भाजपा शासित महाराष्ट्र में शुरू होने वाली है पुरानी पेंशन स्कीम? सीएम शिंदे ने दिए संकेत

Maharashtra: क्या भाजपा शासित महाराष्ट्र में शुरू होने वाली है पुरानी पेंशन स्कीम? सीएम शिंदे ने दिए संकेत

0
Maharashtra: क्या भाजपा शासित महाराष्ट्र में शुरू होने वाली है पुरानी पेंशन स्कीम? सीएम शिंदे ने दिए संकेत

[ad_1]

एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे
– फोटो : Social Media

विस्तार

एक तरफ जब कांग्रेस या विपक्ष शासित राज्यों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली हो रही है तो इसका दबाव भी भाजपा शासित राज्यों पर बढ़ता जा रहा है। संकेत मिले हैं कि भाजपा के समर्थन वाली महाराष्ट्र सरकार भी इस दिशा में सकारात्मक हैं। सीएम शिंदे ने कहा है कि शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर विचार किया जा रहा है। 

आगामी चुनाव को लेकर एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य का शिक्षा विभाग पुरानी पेंशन योजना पर अध्ययन कर रहा है। उन्होंने कहा, सरकार शिक्षकों सरकारी कर्मचारियों और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए पुरानी पेंशन योजना के अलावा अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षण के लिए सकारात्मक है।

विपक्ष को अपने कार्यों से देंगे जवाब

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावोस शिखर सम्मेलन के दौरान निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर के संबंध में कहा कि सरकार विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों का अपने काम से जवाब देगी। उन्होंने बताया, कुछ विदेशी कंपनियां प्रत्यक्ष निवेश करने के बजाय संयुक्त उद्यमों में जाना पसंद करती हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here