Home Breaking News Oppo A78 5G Review: ओप्पो का यह फोन खरीदना चाहिए या नहीं, पांच प्वाइंट में रिव्यू पढ़ें

Oppo A78 5G Review: ओप्पो का यह फोन खरीदना चाहिए या नहीं, पांच प्वाइंट में रिव्यू पढ़ें

0
Oppo A78 5G Review: ओप्पो का यह फोन खरीदना चाहिए या नहीं, पांच प्वाइंट में रिव्यू पढ़ें

[ad_1]

Oppo A78 5G Review: परफॉरमेंस
ओप्पो के लेटेस्ट 5G फोन में 7nm वाला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। फोन दिन के सभी टास्क ठीक-ठाक हैंडल कर लेता है। डाइमेंशन 700 5G प्रोसेसर को 20,000 रुपये से कम कीमत में एक अच्छा चिपसेट माना जाता है और इसका परफॉरमेंस भी ठीक है। इसको ऐसे समझिए की जब आप Oppo A78 5G में कोई एप ओपन करते हैं तो एप लोड होने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता लेकिन एप बहुत फास्ट भी ओपन नहीं होते हैं। फोन के साथ आप थोड़ी बहुत गेमिंग भी कर सकते हैं। हालांकि प्रो गेमर के लिए यह फोन नहीं है। 

फोन के साथ 8 जीबी तक की LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में एक्सटेंडेड रैम का फीचर्स भी है, जिसकी मदद से आप रैम को 16 जीबी तक वर्चुअली बढ़ा सकते हैं। फोन के साथ सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिलती है। 

फोन की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें एलसीडी पैनल है, जो कि इसके टच एक्सपीरियंस को कम करता है। साफ शब्दों में कहें तो हमें फोन की डिस्प्ले क्वालिटी पसंद नहीं आई। डिस्प्ले के साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट है पर हमें स्क्रोलिंग में कोई खास मजा नहीं आया। डिस्प्ले के साथ स्क्रोलिंग उतनी स्मूथ नहीं लगती है। डिस्प्ले के साथ 96 फीसदी कलर गैमोट और 100 फीसदी DCI-P3 मिलता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस अच्छी है। फोन को आप धूप में भी आराम से इस्तेमाल कर सकेंगे। 

फोन को प्रमुख रूप से 5जी पर फोकस करके डिजाइन किया गया है। फोन के साथ छह 5G बैंड्स मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि फोन में Airtel, Jio और Vi 5G को आराम से चलाया जा सकेगा। अन्य कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ v5.3, वाईफाई 5 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट है। फोन के साथ 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट भी दिया गया है। 

Oppo A78 5G में रियल ओरिजिनल साउंड टेक्नोलॉजी के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं, जिसे Dirac द्वारा टेस्ट किया गया है। फोन की साउंड क्वालिटी बढ़िया है। यहां आपको दिक्कत नहीं मिलती है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। यानी आपको पहले से कई सारे प्रीइंस्टॉल्ड एप मिलते हैं। हालांकि, आप इन्हें जरूरत नहीं होने पर हटा भी सकते हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here