[ad_1]
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ था तो वह मित्र या सत्ता-शासन के सहयोग से पूरा होगा। आप सप्ताह की शुरुआत से ही अपने कार्यों में अनुकूलता महसूस करेंगे। इस सप्ताह आप अपनी वाणी से अपने विरोधियों को भी अपना मित्र बना लेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। यदि कोई व्यक्ति आपका उधार नहीं चुका रहा है, तो इस सप्ताह कोशिश करने पर फंसा धन निकल सकता है। सप्ताह के मध्य में मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में रोजी-रोजगार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस सप्ताह अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है तो वहीं सिंगल लोगों के जीवन में किसी की इंट्री हो सकती है। पूर्व में चले आ रहे प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और ‘ॐ हं हनुमते नम:’ मंत्र का प्रतिदिन जप करें।
वृष राशि के जातकों के करियर और कारोबार के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। यदि आप इस दिशा में पूरे मनोयोग से प्रयास और परिश्रम करते हैं तो निश्चित तौर पर आपको सफलता प्राप्त होगी। लेकिन ऐसा करते समय आपको अपनी सेहत को नजरंदाज नहीं करना है, अन्यथा आपको बेवजह शारीरिक एवं मानसिक कष्ट उठाना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको मौसमी बीमारी से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। साथ ही साथ वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। सप्ताह के मध्य में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों में धन खर्च हो सकता है। इस दौरान कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कामकाज में भी जरा कम ही मन लगेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोगों को अति उत्साह में आकर जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा। लव पार्टनर के साथ बढि़या ट्यूनिंग बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की उपासना करें और शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर उसका आशीर्वाद लें।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा व्यस्तता लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से आप पर कामकाज का बोझ बना रहेगा। हालांकि इस दौरान आपको करियर और व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों के लिए यह समय उत्तम कहा जाएगा। व्यवसाय में उन्हें मनचाहा लाभ होगा। वहीं नौकरीपेशा वालों के लिए समय थोड़ा मध्यम बना हुआ है। ऐसे में उन्हें अपने सीनियर और जूनियर दोनों से बना कर चलना चाहिए। भूमि-विवाद से जुड़े किसी मामले को बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के उसे बातचीत के माध्यम से हल करने का प्रयास करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। हालांकि उन्हें कठिन परिश्रम से ही मनचाही सफलता संभव हो पाएगी। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह में भी तब्दील हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की साधना और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपका अधिकांश समय बेवजह के कामों में बीतेगा। व्यर्थ की भागदौड़ करने पर मन थोड़ा निराश रहेगा। इस सप्ताह किसी से कोई ऐसा वादा न करें, जिसे निभाने में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़े। सप्ताह के मध्य में आपको करिअर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े जिन लोगों का धन बाजार में फंसा हुआ है, उन्हें इस दौरान प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। हालांकि किसी नई योजना या कारोबार में धन निवेश करने से पहले शुभचिंतकों की राय जरूर लें। इस सप्ताह पारिवारिक सुख में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। घर-परिवार से जुड़े किसी भी मसले को सुलझाते समय स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। प्रेम संबंध में भावनाओं में बहकर कोई गलत कदम उठाने की गलती न करें। विवाहित लोगों का मन जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए काम समय पर बनते नजर आएंगे। इस दौरान आपके जीवन में सकरात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इष्टमित्रों की मदद से आपके कार्यक्षेत्र या फिर निजी जीवन से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आएगा। सप्ताह के प्रांरभ में ही लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का योग बनेगा। हालांकि यात्रा के दौरान अपने खान-पान और सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यात्रा लाभप्रद रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में धन लाभ के विशेष योग बनेंगे। नौकरीपेशा वालों को मनचाहा प्रमोशन या ट्रांस्फर मिल सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह समय अच्छा कहा जाएगा। इस दौरान आपको उत्तम लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। जो लोग विदेश में जाने या फिर वहां से जुड़कर काम करने के लिए प्रयासरत हैं, उनकी राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेवता को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
[ad_2]
Source link