Home Sports केएल राहुल जब ले रहे थे 7 फेरे, तभी पाक क्रिकेटर के घर भी बज रही थी शहनाई, मेंटर की बेटी से किया निकाह

केएल राहुल जब ले रहे थे 7 फेरे, तभी पाक क्रिकेटर के घर भी बज रही थी शहनाई, मेंटर की बेटी से किया निकाह

0
केएल राहुल जब ले रहे थे 7 फेरे, तभी पाक क्रिकेटर के घर भी बज रही थी शहनाई, मेंटर की बेटी से किया निकाह

[ad_1]

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान की टीम के स्‍टार ऑलराउंडर शादाब खान (Shadab Khan Wedding) ने निकाह कर लिया है. शादाब का निकाह दिग्‍गज पाकिस्‍तानी क्रिकेटर सकलेन मुश्‍ताक (Saqlain Mushtaq) की बेटी से हुआ. उन्‍होंने सोशल मीडिया के माध्‍यम से शादी की जानकारी फैन्‍स को दी. हालांकि पत्‍नी के साथ उनकी कोई तस्‍वीर बाहर नहीं आई है. सोशल मीडिया पर शादाब ने उनकी प्राइवेसी में दखल नहीं देने की अपील की है. सकलेन मुश्‍ताक मौजूदा वक्‍त में पाकिस्‍तान की टीम के हेड कोच हैं.

शादाब खान ने ट्विटर पर लिखा, “आज मेरा निकाह था. यह मेरे जीवन का बड़ा दिन था. मैं अपने जीवन का एक नया चैप्‍टर शुरू करने जा रहा हूं. प्लीज मेरे निर्णय, मेरी पत्‍नी और उनके परिवार का सम्‍मान करें. सभी को प्‍यार.”

शादाब खान ने अपने ट्वीट के साथ एक तस्‍वीर भी शेयर की है. इस तस्‍वीर में उन्‍होंने लिखा, “आज मैं अपने मेंटर शाकी भाई (सकलेन मुश्‍ताक) के परिवार का हिस्‍सा बनने जा रहा हूं. जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया तो मैं चाहता था कि मेरा पारिवारिक जीवन खेल से अलग रहे. मेरे परिवार ने भी पब्लिक लाइफ से दूर रहना ही पसंद किया. मेरी पत्‍नी भी अब ऐसा ही चाहती है. वो चाहती है उसकी लाइफ सार्वजनिक ना हो. मैं अनुरोध करता हूं कि सभी लोग उनके इस निर्णय का सम्‍मान करें.”

Tags: Athiya shetty, KL Rahul, Saqib saleem, Shadab Khan



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here