[ad_1]
हाइलाइट्स
हॉकी विश्व कप: न्यूजीलैंड ने भारत को क्रॉस ओवर मैच में हराकर बाहर कर दिया
2019 के क्रिकेट विश्व कप से शुरू हुआ सिलसिला हॉकी में भी जारी रहा
India vs New Zealand: साल और खेल भले ही बदल गया. लेकिन न्यूजीलैंड का बड़े टूर्नामेंट और चैंपियनशिप में भारत को दर्द देने का सिलसिला नहीं बदला. पहले क्रिकेट और अब हॉकी विश्व कप में न्यूजीलैंड ने भारत के अरमानों पर पानी फेर दिया और कभी न भूलने वाला दर्द दे दिया. एक दिन पहले भारत में हो रहे मेंस हॉकी विश्व कप के क्रॉस ओवर राउंड के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से शिकस्त दी. इसके साथ ही मेजबान भारत क्वार्टर फाइनल में पहुंचने से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गया.
यह कोई पहला वाकया नहीं है, जब न्यूजीलैंड ने भारत की उम्मीदों को विश्व कप या किसी और बड़े टूर्नामेंट में झटका दिया है. इससे पहले, कई मौकों पर न्यूजीलैंड ने ऐसा किया है. 2019 का वनडे विश्व कप शायद ही कोई भूला होगा. इंग्लैंड में हुए उस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीतने के अरमान तोड़ दिए थे.
2021 में 2 बार न्यूजीलैंड ने दिया दर्द
इसके 2 साल बाद, एक बार फिर क्रिकेट मैदान में न्यूजीलैंड भारत की राह का रोड़ बना और पहली बार खेली गई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को हरा दिया. साउथैम्पटन में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से शिकस्त दी थी. फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 139 रन का टारगेट दिया था, जिसे कीवी टीम ने महज 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. इस तरह न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहली बार चैंपियन बना और बड़े टूर्नामेंट में भारत के विजयी अभियान को एक बार और कीवी टीम ने रोक दिया.
SA20 : विराट कोहली को उनके ही कप्तान ने दी चुनौती, मैदान में किया गजब कारनामा? देखें VIDEO
हॉकी विश्व कप में न्यूजीलैंड ने तोड़े भारत के अरमान
इसी साल यूएई में टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था. इस टूर्नामेंट में भारत को अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान और दूसरे में न्यूजीलैंड से हार मिली. लगातार दो हार भारत पर भारी पड़ी और बाकी मुकाबले जीतने के बावजूद टीम इंडिया का सफर सुपर-12 राउंड से आगे नहीं बढ़ पाया और एक बार फिर बड़े टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने भारत को कभी न भूलने वाला दर्द दे दिया. यह सिलसिला 2023 में हॉकी विश्व कप में भी जारी रहा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cricket news, Hockey World Cup, India vs new zealand, ODI World Cup, Sports news, T20 World Cup, World test championship
FIRST PUBLISHED : January 23, 2023, 07:01 IST
[ad_2]
Source link