[ad_1]

सुभाष चंद्र बोस
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुजरात के आणंद क्षेत्र से भाजपा विधायक योगेश पटेल की एक फेसबुक पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। विधायक ने सोमवार को अपनी पोस्ट में गलती से नेताजी सुभाष चंद्र बोस को आतंकवादी लिख दिया। पोस्ट वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता ने बयान पर आपत्ति जताते हुए साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
गुजराती में अनुवाद को विधायक ने ठहराया जिम्मेदार
विधायक ने यह कहकर हंगामा खड़ा कर दिया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आंतकवादी विंग के सदस्य थे। हालांकि, उन्होंने गलती के लिए गलत अनुवाद को जिम्मेदार ठहराते हुए माफी मांगी। विधायक योगेश पटेल (बापजी) ने कहा कि अंग्रेजी से गुजराती में अनुवाद करते समय एक त्रुटि के कारण गलत शब्द सोशल मीडिया पर पोस्ट हो गया। बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि के रूप में, पटेल ने अपने फेसबुक पेज पर गुजराती में एक पोस्ट साझा किया, जिसमें कहा गया था, बोस आतंकवाड़ी विंग के सदस्य थे। उन्होंने कांग्रेस नेता के रूप में सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लिया और समाजवादी नीतियों की वकालत करने के लिए जाने जाते थे।
विधायक की निंदा
कुछ लोगों द्वारा शब्दों की पसंद के बारे में आणंद विधायक को सतर्क किए जाने के बाद, उन्होंने पोस्ट को तुरंत हटा दिया। गुजरात आप के अध्यक्ष इसुदन गढ़वी ने सुभाष चंद्र बोस को आतंकवादी कहने के लिए भाजपा विधायक योगेश की निंदा की हैं। उन्होंने विधायक से सार्वजनिक रुप से माफी मांगने की बात बात कही है।
[ad_2]
Source link