Home Breaking News IND vs NZ 3rd ODI Live: भारत का स्कोर बिना नुकसान 150 रन के पार, शुभमन गिल और रोहित के बीच शानदार साझेदारी

IND vs NZ 3rd ODI Live: भारत का स्कोर बिना नुकसान 150 रन के पार, शुभमन गिल और रोहित के बीच शानदार साझेदारी

0
IND vs NZ 3rd ODI Live: भारत का स्कोर बिना नुकसान 150 रन के पार, शुभमन गिल और रोहित के बीच शानदार साझेदारी

[ad_1]

02:42 PM, 24-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: भारत का स्कोर 150 रन के पार

भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 150 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और रोहित शर्मा शानदार लय में दिख रहे हैं। दोनों बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाज तेजी से अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय टीम बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है।

02:29 PM, 24-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: रोहित शर्मा का अर्धशतक

शुभमन गिल के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 41 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। यह रोहित के वनडे करियर का 49वां अर्धशतक है। रोहित और गिल ने एक बार फिर शानदार साझेदारी की है। दोनों ने भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 128 रन है।

02:21 PM, 24-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: शुभमन गिल ने लगाया अर्धशतक

शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल ने वनडे में अपना छठा अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने मिशेल सैंटरन की गेंद पर 12वें ओवर में चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 13वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत के 100 रन पूरे हो गए। भारत ने 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 101 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 38 गेंद पर 54 और रोहित शर्मा 40 गेंद पर 45 रन बनाकर नाबाद हैं।

02:12 PM, 24-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: भारतीय पारी के शुरुआती 10 ओवर समाप्त

भारतीय पारी के शुरुआती 10 ओवर हो चुके हैं। टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 82 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। गिल 29 गेंद पर 41 और रोहित 31 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद हैं।

02:03 PM, 24-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: भारत के 50 रन पूरे

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत के 50 रन पूरे हो गए। आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल ने लॉकी फर्ग्यूसन को चौका मारकर भारत को 50 रन के पार पहुंचाया। शुभमन ने इस ओवर में चार चौके के साथ एक छक्का लगाया। भारत ने आठ ओवर में बिना किसी नुकसान के 64 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 24 गेंद पर 41 और रोहित शर्मा 24 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद हैं।

01:45 PM, 24-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 17/0

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने सधी शुरुआत की है। दोनों ने शुरुआती चार ओवर में टीम इंडिया को झटका नहीं लगने दिया है। भारत ने 17 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 14 गेंद पर 10 और शुभमन गिल 10 गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

01:29 PM, 24-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: भारत की पारी शुरू

तीसरे वनडे में भारत की पारी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल क्रीज पर आए हैं। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। यह उनका तीसरा वनडे मैच है। वह अब तक चार विकेट ले चुके हैं।

01:05 PM, 24-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरेल मिचेल, टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

01:02 PM, 24-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: भारतीय टीम को मिली बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने इंदौर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम पहली बल्लेबाजी करेगी। न्यूजीलैंड ने टीम में एक बदलाव किया है। उसने तेज गेंदबाज शिपली को बाहर कर दिया है। उनके स्थान पर जैकब डफी टीम में आए हैं। दूसरी ओर, भारत ने दो बदलाव किए हैं। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। दोनों के स्थान उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल को टीम में रखा गया है।

12:40 PM, 24-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: इंदौर में भारत का प्रदर्शन

साल खिलाफ नतीजा
2006 इंग्लैंड भारत 7 विकेट से जीता
2008 इंग्लैंड भारत 54 रन से जीता
2011 वेस्टइंडीज भारत 153 रन से जीता
2015 दक्षिण अफ्रीका भारत 22 रन से जीता
2017 ऑस्ट्रेलिया भारत 5 विकेट से जीता

12:13 PM, 24-Jan-2023

IND vs NZ Live Score: इंदौर में अब तक नहीं हारा भारत

टीम इंडिया होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में 2017 के बाद खेलने उतरेगी। इस मैदान पर टीम इंडिया को अब तक वनडे में हार नहीं मिली है। ऐसे में भारत की नजर उस क्रम को जारी रख न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने पर होगी।

11:47 AM, 24-Jan-2023

IND vs NZ 3rd ODI Live: भारत का स्कोर बिना नुकसान 150 रन के पार, शुभमन गिल और रोहित के बीच शानदार साझेदारी

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला थोड़ी देर में खेला जाएगा। दोनों टीमें इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है। उसकी नजर तीसरे मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर है। भारत ने इससे पहले पिछली सीरीज में श्रीलंका को 3-0 से हराया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here