[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर केएल राहुल ने जीवन के नई पारी की शुरुआत की है. सोमवार 23 जनवरी को बॉलीवुड अभित्री अथिया शेट्टी के साथ उन्होंने सात फेरे लिए. जानकरी के मुताबिक चार बजे के बाद शादी के फेरों की रस्में शुरू हुई थी. अथिया के पिता सुनील शेट्टी और भाई अहान शेट्टी ने पत्रकारों का शादी के बाद मुंह मीठा कराया.
23 जनवरी 2023 सोमवार केएल राहुल और अथिया शेट्टी के जीवन का सबसे हसीन दिन बन गए. खंडाला में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया से टीम इंडिया के स्टार केएल राहुल ने शादी रचाई. दोपहर दो बजे के बाद बारात बंगले में पहुंची थी और 4 बजे के बाद सात फेरे लिए गए. इस शादी में दोनों ही तरफ से बेहद करीबी लोगों को बुलाया गया था. बॉलीवुड के हस्तियों में से अजय देवगन तो क्रिकेटर में ईशांत शर्मा के शामिल होने की जानकारी है.
बॉलीवुड की एक्ट्रेस के साथ शादी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अब केएल राहुल का भी नाम जुड़ गया है. केएल अब 7वें ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं. विराट कोहली, युवराज सिंह, जहीर खान, हरभजन सिंह, मंसूर अली खान पटौदी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहसिन खान जैसे पूर्व क्रिकेटर ने अपना जीवन संगिनी को तौर पर बॉलीवुड अभिनेत्री को चुना.
टेस्ट टीम के उप कप्तान केएल राहुल शादी के तुरंत बाद ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज खेलने उतरेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही हालिया सीरीज से पहले उन्होंने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी. बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 टीम चुनने के बाद चयनकर्ताओं ने उनको निजी कारणों से चयन के लिए उपलब्ध ना होने की बात बताई थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Athiya shetty, KL Rahul
FIRST PUBLISHED : January 23, 2023, 18:16 IST
[ad_2]
Source link