[ad_1]
11:17 AM, 23-Jan-2023
पीथमपुर
धार जिले की पीथमपुर नगर पालिका पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। 31 वॉर्डों में से कांग्रेस 17 और भाजपा ने 12 वॉर्डों में जीत हासिल की है।
11:00 AM, 23-Jan-2023
राघोगढ़
24 वॉर्डों की मतगणना के पहले चरण में 13 वॉर्डों में कांग्रेस, 11 में भाजपा आगे चल रही है। पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गयी है। दूसरे राउंड की गिनती में दो सीटों पर कांग्रेस और एक पर भाजपा को जीत मिली है।
10:53 AM, 23-Jan-2023
बड़वानी जिले की नगर परिषद पानसेमल के परिणाम
वॉर्ड नंबर एक पर बीजेपी जीती,
वॉर्ड नंबर दो में कांग्रेस ने जीत दर्ज की
वॉर्ड नंबर तीन में बीजेपी का प्रत्याशी जीता,
वॉर्ड नंबर चार में भी भाजपा ने जीत दर्ज की,
वॉर्ड नंबर पांच में कांग्रेस ने जीत दर्ज की,
वॉर्ड नंबर छह में बीजेपी ने जीत दर्ज की,
वॉर्ड नंबर सात में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की,
वॉर्ड नंबर नौ में बीजेपी जीती,
वॉर्ड नंबर 10 में निर्दलीय प्रत्याशी जीता,
वॉर्ड नंबर 11 में बीजेपी जीती, वॉर्ड नंबर 12 में बीजेपी जीती,
वॉर्ड नंबर 13 में कांग्रेस जीती, वॉर्ड नंबर 15 में बीजेपी जीती।
10:48 AM, 23-Jan-2023
अनूपपुर के जैतहरी में भाजपा ने सात, कांग्रेस ने छह और निर्दलीय प्रत्याशियों ने दो वॉर्ड पर कब्जा जमाया।
10:39 AM, 23-Jan-2023
MP Nagar Nikay Election Result LIVE: ओंकारेश्वर में 14 में से नौ वॉर्ड भाजपा ने जीते, बड़वानी में भी BJP आगे
मध्यप्रदेश के छह नगर पालिका और 13 नगर परिषद में हुए चुनावों की मतगणना जारी है। ओंकारेश्वर के 15 वॉर्डों में से भाजपा ने नौ और कांग्रेस ने छह वॉर्ड जीते हैं। तो वहीं बड़वानी में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। यहां 24 वॉर्ड में से 14 पर भाजपा और 10 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। बता दें 19 नगरीय निकायों में 20 जनवरी को वोट डाले गए थे। सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू की गई है।
[ad_2]
Source link