[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर वनडे में लंबे समय से चले आ रहे शतकों के सूखे को खत्म किया. सीरीज के तीसरे मैच में कप्तान का बल्ला चला और उन्होंने 2020 के बाद सेंचुरी जमाई.
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा फॉर्म दिखाने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरकार अपनी सेंचुरी पूरी की. इंदौर में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए कप्तान और युवा शुभमन गिल ने दमदार शुरुआत करते हुए शतकीय साझेदारी निभाई. इस दौरान 41 गेंद पर 4 चौके और इतने ही छक्के जमाते हुए उन्होंने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. इसके बाद भी बल्ले का जोर कम नहीं होने दिया और आक्रामक खेल दिखाते हुए गेंद पर अपना शतक पूरा किया.
2020 के बाद वनडे शतक
रोहित शर्मा ने 19 जनवरी 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में शतक लगाया था. अब उन्होंने 3 साल के बाद जनवरी में फिर से शतकीय पारी खेली है. टेस्ट में 2022 में रोहित ने अगस्त में सेंचुरी जड़ी थी जबकि टी20 इंटरनेशनल में नवंबर 2018 को उन्होंने शतक जमाया था. कप्तान रोहित का टॉप फॉर्म में होना भारत में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले राहत की खबर है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs new zealand, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : January 24, 2023, 15:18 IST
[ad_2]
Source link