[ad_1]

बजट 2023
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लोकसभा में बजट पेश करेंगी। मौजूदा मोदी सरकार का यह अंतिम पूर्ण बजट होगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वित्त मंत्री इस बार के बजट में कोई बड़ी घोषणाएं कर सकती करेंगी। वित्त मंत्री सीतारमण टैक्स स्लैब में संशोधन कर भारतीय करदाताओं को राहत देंगी इस बात की भी अटकलें लग रही हैं।
बजट तैयार होने से लेकर उसे पेश करने तक के दौरान कई परंपराएं निभाई जाती हैं। इनमें से एक है हलवा सेरेमनी। पिछले साल पहली बार बजट पेश होने से पहले हर साल परंपरागत तौर पर मनाई जाने वाली हलवा सेरेमनी नहीं मनाई गई थी। इसकी जगह कर्मचारियों में मिठाई बांटी गई थी। परंपरा में बदलाव कोरोना के दिशानिर्देशों के कारण किया गया था। हालांकि, इस बार परंपरागत तौर पर होने वाली हलवा सेरेमनी फिर से होगी। गुरुवार को इसका आयोजन होगा। आइये जानते हैं हलवा सेरेमनी क्या है? मोदी सरकार में बजट की परंपराओं में क्या-क्या बदलाव हुए…
[ad_2]
Source link