Home Breaking News IND vs NZ: इंदौर वनडे में जीत के साथ भारत वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर, कप्तान रोहित की फॉर्म सबसे अच्छी खबर

IND vs NZ: इंदौर वनडे में जीत के साथ भारत वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर, कप्तान रोहित की फॉर्म सबसे अच्छी खबर

0
IND vs NZ: इंदौर वनडे में जीत के साथ भारत वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर, कप्तान रोहित की फॉर्म सबसे अच्छी खबर

[ad_1]

भारत ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया

भारत ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच टीम इंडिया ने 90 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैच की सीरीज 3-0 से अपने नाम की। यह सीरीज जीतने के साथ ही भारत वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गया। इंदौर में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 385 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 295 रन पर सिमट गई और मैच 90 रन के बड़े अंतर से हार गई। 

भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। वहीं, हार्दिक पांड्या ने भी बेहतरीन अर्धशतक लगाया। न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर और जेकब डफी ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने शतक लगाया। इसके अलावा कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here