[ad_1]
नई दिल्ली. इंदौर में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में (India vs New Zealand) भारत की टीम ने 90 रन से जीत दर्ज की. कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) मैच के हीरो बने. दोनों ने धाकड़ शतक जड़कर पहले विकेट के लिए डबल सेंचुरी वाली साझेदारी बनाई जिसके चलते कीवी बैटर्स को वापसी का कोई मौका नहीं मिला. इस जीत के साथ ही भारत ने वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है. साथ ही भारत अब आईसीसी वनडे रेंकिंग में पहले स्थान पर भी आ गया है.
रोहित-गिल का दमदार प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था. यह निर्णय उनकी टीम के लिए बेहद खराब साबित हुआ. सीरीज के पहले मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले शुभमन गिल ने इस मैच में फिर बल्ले से कमाल दिखाया. उन्होंने 78 गेंदों का सामना करने के बाद 112 रन की पारी खेली. इस दौरान उनके बैट से 13 चौके और 5 छक्के आए. कप्तान रोहित शर्मा ने भी 85 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली. हिटमैन ने 9 चौके और छह छक्के लगाए. अंत में हार्दिक पंड्या ने शानदार बैटिंग की. उन्होंने 38 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली.
हार्दिक पंड्या का कमाल
रोहित ओर शुभमन गिल ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. इसके बाद भारतीय टीम का मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया. हार्दिक पंड्या ने एक छोर से रन बनाने की जिम्मेदारी उठाई. उन्होंने 38 गेंदों पर 54 रन बनाए. हार्दिक ने तीन चौके और तीन छक्के भी लगाए. गेंद से भारत को पहली सफलता भी हार्दिक ने ही दिलाई. फिन एलन दूसरी ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने तीन-तीन विकेट लिए. चहल दो दो सफलताएं मिली.
कॉनवे के शतक के बावजूद कीवी पस्त
न्यूजीलैंड के ओपनिंग बैट्समैन डेवोन कॉनवे ने 100 गेंदों का सामना करने के बाद 138 रनों की पारी खेली. हालांकि अन्य बैटर से सहयोग नहीं मिलने के कारण उनकी टीम को मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी. कॉनवे ने दूसरे विकेट के लिए हेनरी निकोल्स 42(40) के साथ मिलकर 106 रन की साझेदारी बनाई. निकोल्स के आउट होने के बाद कॉनवे ने नए बैटर डेरेल मिशेल 24(31) ने भी साथ मिलकर टीम को 200 के करीब पहुंचाया. दोनों के बीच 78 रनों की साझेदारी बनी. यहां से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ. कप्तान टॉम लेथम गोल्डन डक का शिकार हुए. शार्दुल ठाकुर ने उन्हें हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट करवाया. माइकल ब्रससेल ने 26 और मिशेल सेंटनर ने 34 रनों का योगदान दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs NZ, India vs new zealand, Kuldeep Yadav, Rohit sharma, Shubman gill
FIRST PUBLISHED : January 24, 2023, 21:02 IST
[ad_2]
Source link