Home Sports Ind vs Nz: रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ‘डबल’ सेंचुरी, न्यूजीलैंड के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य

Ind vs Nz: रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ‘डबल’ सेंचुरी, न्यूजीलैंड के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य

0
Ind vs Nz: रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ‘डबल’ सेंचुरी, न्यूजीलैंड के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में बनाए 9 विकेट पर 385 रन
कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने जमाया शतक

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबला में भारतीय बल्लेबाजों का तूफान नजर आया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक जमाया. नीचले क्रम में तूफानी बल्लेबाजी कर हार्दिक और शार्दुल ने स्कोर को 9 विकेट पर 385 रन तक पहुंचाया.

रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ‘डबल’ सेंचुरी

भारत के लिए रोहित और गिल ने एक बार फिर से धमाकेदार शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए दोनों ने मिलकर देखते ही देखते 200 रन की साझेदारी कर डाली. कप्तान रोहित ने इस मैच में 3 साल से चले आ रहे वनडे शतक के सूखे को यहां खत्म किया. उन्होंने 83 गेंद पर 9 चौके और 6 छक्के जमाते हुए 100 रन पूरे किए. कप्तान के साथ टॉप फॉर्म में चल रहे गिल ने निभाते हुए महज 72 गेंद पर सेंचुरी ठोक डाली. इस पारी में 14 चौके और 4 छ्कके देखने को मिले.
” isDesktop=”true” id=”5271841″ >

हार्दिक और शार्दुल ने उठाया फायदा

भारतीय टीम को जैसी तूफानी शुरुआत मिली उसका फायदा उप कप्तान हार्दिक पंड्या और शार्दुल ठाकुर ने उठाया. महज 36 गेंद खेलकर 4 चौके और 3 छक्के जमाते हुए उन्होंने अपना 9वां वनडे अर्धशतक पूरा किया. शार्दुल 17 गेंद पर 25 रन की उपयोगी पारी खेल आउट हुए जबकि हार्दिक 37 गेंद पर 54 रन बनाने के बाद अपना विकेट गंवाया.

भारत अपने नाम कर चुका है सीरीज 

तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर भारत पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है.  पहले मैच में शुभमन गिल ने दोहरा शतक जमाया था और टीम इंडिया को 12 रन की रोमांचक जीत मिली थी. दूसरे मैच में गेंदबाजों ने कहर ढाते हुए कीवी टीम को 108 रन पर ऑलआउट कर दिया था. 20.1 ओवर में 2 विकेट खोकर टीम इंडिया ने जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त बनाई थी.

Tags: Hardik Pandya, Rohit sharma, Shubhman Gill

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here