[ad_1]
Suryakumar Yadav Records, IND vs NZ 3rd ODI : भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बड़े-बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं. उन्हें टी20 फॉर्मेट में तो अव्वल माना जाता है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे में वह हालांकि बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. उन्होंने इसके बावजूद छक्कों का एक भारतीय रिकॉर्ड बना दिया. कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर शुभमन गिल ने इस मुकाबले में शतक जमाए.
इंदौर में नहीं चला सूर्या का बल्ला
इंदौर में भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के तीसरे वनडे में भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 385 रन बनाए. 32 साल के सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का बल्ला नहीं चला. उनसे फैंस को बड़ी उम्मीदें थी कि वह बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन वह महज 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने 9 गेंदों की अपनी पारी में 2 छक्के जड़े. जब वह मैदान पर आए तो फैंस ने शोर मचाना भी शुरू कर दिया था. जैसे ही उनके शॉट बाउंड्री के पार जाकर गिरे, तो रोमांच भी काफी बढ़ गया. हालांकि वह ज्यादा देर दर्शकों का मनोरंजन नहीं कर पाए.
सूर्यकुमार ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय छक्के
सूर्यकुमार भले ही इंदौर वनडे में फ्लॉप साबित हुए लेकिन इसके बावजूद अपने आक्रामक अंदाज से उन्होंने एक रिकॉर्ड बना डाला. सूर्यकुमार ने इसके साथ ही अंतररराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 100 छक्के पूरे कर लिए. टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में वह 92 छक्के लगा चुके हैं. अब वनडे में उनके नाम 8 छक्के हो गए हैं. टी20 और वनडे में कुल मिलाकर 61 पारियों में सूर्यकुमार ने अपने 100 छक्के पूरे किए.
हार्दिक को पछाड़ा
सूर्यकुमार यादव इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. इससे पहले हार्दिक पांड्या के नाम यह रिकॉर्ड था. हार्दिक ने 101 पारियों में अपने 100 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे किए थे. वहीं, तीसरे स्थान पर अब केएल राहुल खिसक गए हैं जिन्होंने 129 पारियों में यह कमाल किया था. दिलचस्प है कि टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा लिस्ट में काफी पीछे हैं. रोहित और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने 166 पारियों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 166 पारियों में यह कमाल किया था. वहीं, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 132 पारियों में 100 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे किए थे.
भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com – अब किसी और की ज़रूरत नहीं
[ad_2]
Source link