Home Sports IND vs NZ 3rd ODI Live: भारत की नजर क्लीन स्वीप के अलावा नंबर-1 पर, टॉस जल्द

IND vs NZ 3rd ODI Live: भारत की नजर क्लीन स्वीप के अलावा नंबर-1 पर, टॉस जल्द

0
IND vs NZ 3rd ODI Live: भारत की नजर क्लीन स्वीप के अलावा नंबर-1 पर, टॉस जल्द

[ad_1]

India vs New Zealand 3rd ODI live Score: रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया एक और वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने उतर रही है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम वनडे आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है. भारतीय टीम पहले दोनों मैच जीत चुकी है और वह सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त चुकी है. इससे पहले भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से बड़ी जीत हासिल की थी. मौजूदा वनडे सीरीज की बात करें तो शुभमन गिल ने पहले वनडे में दोहरा शतक ठोका था. वे ऐसा करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने थे. वहीं रायुपर में खेले गए दूसरे मैच की बात करें तो मोहम्मद शमी की अगुआई में अगुआई में टीम ने कीवी टीम को बड़ा स्कोर नहीं खड़ा करने दिया था.

इंदौर का रिकॉर्ड टीम इंडिया के पक्ष में है. भारत ने यहां अब तक वनडे के मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है. ऐसे में टीम यहां लगातार छठा वनडे मैच जीतना चाहेगी. भारतीय टीम यदि यह मैच जीत लेती है तो वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंच जाएगी. टीम अभी टी20 में भी नंबर-1 पर काबिज है. कीवी टीम कभी भी भारत में द्विपक्षीय वनडे सीरीज में जीत हासिल नहीं कर सकी है.

कीवी टीम ने अंतिम वनडे सीरीज में पाकिस्तान में शानदार खेल दिखाया था और 2-1 से जीत हासिल की थी. डेवॉन कॉनवे ने एक शतक और एक अर्धशतक ठोका था. वे प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे थे, लेकिन वे भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने में अब तक नाकाम रहे हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक.
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवॉन कॉनवे, हेनरी निकल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, डग ब्रेसवेल, ब्लेयर टिकनर, लॉकी फर्ग्युसन.

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here