[ad_1]
हाइलाइट्स
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित ने जड़ा शतक
3 साल के इंतजार के बाद आई हिटमैन की बड़ी पारी
नई दिल्ली. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मूवी पठान (Pathan) 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है. इसके प्रमोशन में किंग खान दिल-ओ-जान से लगे हैं. शाहरुख सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव हैं. उन्होंने फिल्म के सभी गानों को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया. इसी कड़ी में शाहरुख सोशल मीडिया पर फैंस के सवालों का जवाब देने आए. इस दौरान उनसे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बारे में सवाल किया गया, जिसका उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया.
शाहरुख ने अपने ट्विटर पर आस्क मी (AskSRK) हैशटैग के साथ फैंस से सवाल करने को कहा, जिसके बाद सवालों की लाइन लग गई. इस बीच यूजर ने उनसे रोहित शर्मा के बारे में एक लाइन में बताने को कहा. जिस पर शाहरुख ने कहा, रोहित प्रतिभाशाली है, अच्छे हैं. मैंने उनके साथ कुछ बहुत ही प्यारे निजी पल भी साझा किए हैं.
रोहित के फेवरेट हैं शाहरुख
रोहित शर्मा के फेवरेट एक्टर की लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी शामिल है. हिटमैन ने कुछ अरसा पहले किंग खान के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था कि उनकी बाजीगर फिल्म मेरी फेवरेट मूवी लिस्ट में टॉप पर आती है, इसमें कोई शक नहीं. शाहरुख आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक भी हैं.
क्या ‘दादा’ का रोल प्ले करेंगे रणबीर कपूर! सौरव गांगुली ने दिया बड़ा हिंट, स्क्रिप्ट पर काम पूरा
प्यार की कश्ती…लहरों की मस्ती में टीम इंडिया से दूर होने का गम भुला रहे हैं शिखर धवन, देखें VIDEO
लौट आया हिटमैन
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा अपने पुराने अंदाज में दिखे. उन्होंने 85 गेंदों में 101 रन ठोके. इसमें 9 चौके और 6 छक्के शामिल थे. हिटमैन का यह शतक 2020 के बाद आया है. रोहित का वनडे में यह 30वां शतक है. इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वह रिकी पोंटिंग के साथ तीसरे नंबर पर आ गए है. उनसे आगे अब सिर्फ विराट कोहली (46) और सचिन तेंदुलकर (49) हैं. इसके अलावा, रोहित वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने श्रीलंका के सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा. रोहित ने 272 छक्के लगाए हैं जबकि, जयसूर्या ने 270.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs new zealand, Kolkata Knight Riders, Rohit sharma, Shah rukh khan
FIRST PUBLISHED : January 24, 2023, 20:43 IST
[ad_2]
Source link