[ad_1]
08:05 PM, 24-Jan-2023
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर एसडीआरएफ व एनजीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। तीन शव बरामद हुए हैं। लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
इमारत अचानक गिर गई, राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। SDRF, NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। 3 शव बरामद हुए हैं। लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है: वजीर हसनगंज रोड पर बिल्डिंग गिरने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, लखनऊ pic.twitter.com/eOvzLY7f9b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2023
07:59 PM, 24-Jan-2023
Lucknow: लखनऊ के हजरतगंज में पांच मंजिला इमारत गिरी, तीन शव बरामद; 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका
लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र के वजीर हसन रोड पर स्थित एक इमारत के गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इमारत का नाम अलाया अपार्टमेंट है। बताया जा है कि यह एक पुरानी बिल्डिंग थी। आज आए भूकंप के बाद इमारत में दरारें आ गई थीं। लेकिन किसी ने इस पर गौर नहीं किया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस व राहत टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि इसमें करीब 30 से 40 लोग दबे हो सकते हैं।
[ad_2]
Source link