[ad_1]

Republic Day 2023- Jammu-kashmir tableau 2023
– फोटो : Agency
विस्तार
गणतंत्र दिवस पर इस बार विभिन्न थीम वाली अनूठी ‘झांकियां’ देखने को मिलेंगी। सैकड़ों कलाकार इन झांकियों को प्रदर्शित करते हुए नजर आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन खास कलाकारों की मुलाकात भी कराई जाएगी। इनके साथ ही एनसीसी कैडेट, एनएसएस वालंटियर, विदेशी कैडेट/डेलिगेट्स और आदिवासी अतिथि भी पीएम आवास पर पहुंचेंगे। 25 जनवरी को इन सभी कलाकारों, कैडेटों, अतिथियों एवं डेलिगेट को प्रधानमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने का मौका मिलेगा। कर्तव्य पथ पर ‘दुर्गा पूजा’ के अलावा नया ‘जम्मू-कश्मीर’, दर्शकों के खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।
कौन-कौन पहुंचेंगे पीएम आवास पर
केंद्र सरकार के पांच मंत्रालय/विभाग, जो कर्तव्य पथ पर झांकी निकालेंगे, उनमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ‘मिलेट’ थीम, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की झांकी ‘नारी शक्ति’, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, सांस्कृतिक मंत्रालय और आदिवासी मंत्रालय की झांकियां शामिल हैं। झांकियों के कलाकार, एनसीसी कैडेट, एनएसएस वालंटियर, विदेशी कैडेट/डेलिगेट्स और आदिवासी अतिथि, इन सभी को मिलाकर वह संख्या लगभग सात सौ है। बुधवार को ये सभी कलाकार, कैडेट एवं दूसरे अतिथि, पीएम मोदी के आवास पर पहुंचेंगे। सांस्कृतिक मंत्रालय की झांकी, सबसे बड़ी रहेगी। इसमें करीब 80 कलाकार शामिल होंगे।
राज्यों की होंगी ये थीम
2022 में 12 राज्यों और नौ मंत्रालयों/विभागों की झांकियों ने गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया था। इस बार 17 राज्यों को अवसर प्रदान किया गया है। इनमें अरुणाचल प्रदेश की झांकी थीम ‘प्रभाला तीर्थम’ रहेगा। असम की झांकी, ‘लैंड ऑफ हीरोज एंड स्पिरिचुअलिज्म’, लद्दाख की टूरिज्म थीम, उत्तराखंड की थीम में ‘मानसखंड’, त्रिपुरा में पर्यटन व जैविक खेती, गुजरात ‘ग्रीन एनर्जी’, झारखंड ‘बाबा बैद्यनाथ धाम’, अरुणाचल प्रदेश ‘प्रोस्पेक्ट्स ऑफ टूरिज्म’, जम्मू-कश्मीर की थीम ‘नया जम्मू-कश्मीर’, केरल की थीम ‘नारी शक्ति: केरल’, पश्चिम बंगाल की थीम ‘दुर्गा पूजा इन कोलकाता’, महाराष्ट्र ‘साड़े तीन शक्तिपीठ एवं नारी शक्ति’, तमिलनाडु की थीम महिला सशक्तिकरण एवं संस्कृति, कर्नाटक में सेलिब्रेशन ऑफ नारी, हरियाणा का ‘अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव’, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव की थीम ‘आदिवासी संस्कृति और हेरिटेज का संरक्षण’ और उत्तर प्रदेश की थीम ‘अयोध्या दीपोत्सव’ रहेगी। इसके अलावा थल सेना, वायु सेना और भारतीय नौसेना के साथ डीआरडीओ की झांकियां भी रहेंगी।
[ad_2]
Source link