[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमेरिका के स्कूल में फिर गोलीबारी का मामला सामने आया है। आयोवा के डेस मोइनेस में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक घायल हो गया। पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, गोलीबारी की घटना सोमवार दोपहर डेस मोइनेस आयोवा चार्टर स्कूल में हुई। गोलीबारी में घायल हुए छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए थे, एक का उपचार किया जा रहा है। गोली लगने से घायल तीसरा व्यक्ति स्कूल का शिक्षक है जिसकी सर्जरी की गई है। हालांकि, अभी तक मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने गोली मारने वाले आरोपियों के नाम जारी नहीं किए हैं।
दो लिए गए हिरासत में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी के तुरंत बाद घटनास्थल से लगभग दो मील दूर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। उनसे कार भी जब्त की गई है। हालांकि, अभी पुलिस ने आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।
कैलिफोर्निया में भी हुई गोलीबारी की घटना
कैलिफोर्निया में भी गोलीबारी की एक घटना सामने आईं है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, कैलिफोर्निया के हॉफ मून बे शहर में यह घटना हुई। कानून प्रवर्तन अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
United States | Two students were killed while a teacher was injured in a shooting at a school in Des Moines in Iowa; multiple suspects taken into custody, reports The Associated Press citing the police
— ANI (@ANI) January 23, 2023
[ad_2]
Source link