Home Breaking News Women’s IPL: अडाणी ने 1289 करोड़ में खरीदी अहमदाबाद फ्रेंचाइजी, पांच टीमों पर लगी 4500 करोड़ से ज्यादा की बोली

Women’s IPL: अडाणी ने 1289 करोड़ में खरीदी अहमदाबाद फ्रेंचाइजी, पांच टीमों पर लगी 4500 करोड़ से ज्यादा की बोली

0
Women’s IPL: अडाणी ने 1289 करोड़ में खरीदी अहमदाबाद फ्रेंचाइजी, पांच टीमों पर लगी 4500 करोड़ से ज्यादा की बोली

[ad_1]

महिला आईपीएल

महिला आईपीएल
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला आईपीएल की टीमों का एलान हो गया है। पांच टीमों को खरीदने में 4669.99 करोड़ रुपये की बोली लगी है। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी सबसे महंगी बिकी है। अडाणी की मालिकाना हक वाली अडाणी स्पोर्ट्स लाइन प्राइवेट लिमिटेड ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी अपने नाम की है। उन्होंने इसे 1289  करोड़ रुपये में खरीदा है। यह महिला आईपीएल की सबसे महंगी टीम बन गई है। 

वहीं, इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई फ्रेंचाइजी को 912.99 करोड़ रुपये में खरीदा। रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने बेंगलुरु फ्रेंचाइजी को 901 करोड़ रुपये में अपने नाम किया। जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली फ्रेंचाइजी को 810 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने लखनऊ फ्रेंचाइजी 757 करोड़ रुपये में अपने नाम किया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here