Home Sports आधा दर्जन से ज्यादा नए खिलाड़ी टी20 टीम में, न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसे मिलेगी जीत!

आधा दर्जन से ज्यादा नए खिलाड़ी टी20 टीम में, न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसे मिलेगी जीत!

0
आधा दर्जन से ज्यादा नए खिलाड़ी टी20 टीम में, न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसे मिलेगी जीत!

[ad_1]

हाइलाइट्स

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में नए खिलाड़ियों को मौका मिलेगा
27 जनवरी से शुरू हो रही 3 मैचों की टी20 सीरीज

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को बुरी तरह से धो दिया. अब 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. यहां पर मामला बिल्कुल अलग होने वाला है क्योंकि अनुभवी खिलाड़ियों की जगह नए खिलाड़ी टीम इंडिया की तरफ से उतरने वाले हैं. चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे धुरंधरों को टी20 से बाहर रख युवाओं पर दांव लगाया है.

न्यूजीलैंड का 3 मैचों में की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद भारत को इतने ही मुकाबलों की टी20 सीरीज में 27 जनवरी से खेलना है. टी20 फॉर्मेट में बीसीसीआई ने युवाओं को भरपूर मौका देने का मन बनाया है और इसी वजह से टीम में एक दो नहीं बल्कि 8 नए खिलाड़ी नजर आने वाले हैं. इसमें कुछ को पहले भारत की तरफ से खेलने का अनुभव है जबकि कई खिलाड़ियो को डेब्यू का इंतजार है.

आधा दर्जन से ज्यादा नए खिलाड़ी

वनडे सीरीज में खेलने वाली भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों को टी20 सीरीज में मौका नहीं दिया गया है. इसमें कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को भी टी20 टीम में नहीं रखा गया है. ऋतुराज गायकवाड, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार की नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 के लिए चुनी गई टीम में है. इसमें से मुकेश कुमार और जितेश शर्मा को अब तक इस फॉर्मेट में डेब्यू का इंतजार है.

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का कार्यक्रम

पहला टी20, 27 जनवरी, शाम 7.00 बजे, रांची
दूसरा टी20, 29 जनवरी, शाम 7.00 बजे, लखनऊ
तीसरा टी20, 1 फरवरी, शाम 7.00 बजे, अहमदाबाद

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी20 टीम

हार्दिक पंड्या (कप्तान) सूर्यकुमार यादव (उप कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार

Tags: Arshdeep Singh, Hardik Pandya, India vs new zealand, Prithvi Shaw, Suryakumar Yadav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here