Home Breaking News जेल की सलाखों के पीछे नजर आए मुन्नाभाई और सर्किट, फिर जमेगी संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी

जेल की सलाखों के पीछे नजर आए मुन्नाभाई और सर्किट, फिर जमेगी संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी

0
जेल की सलाखों के पीछे नजर आए मुन्नाभाई और सर्किट, फिर जमेगी संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी

[ad_1]

संजय दत्त, अरशद वारसी

संजय दत्त, अरशद वारसी
– फोटो : ट्विटर

विस्तार

मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्नाभाई में संजय दत्त और अरशद वारसी ने शानदार किरदार निभाया था। दोनों ही फिल्में सुपरहिट हुई थीं। अब एक बार फिर सर्किट और मुन्नाभाई की जोड़ी पर्दे पर जल्द वापसी के लिए तैयार है। हाल ही में अरशद वारसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके जानकारी दी है कि वह बहुत जल्द संजय दत्त संग वापस आ रहे हैं। 

अरशद वारसी ने दी जानकारी

अरशद वारसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है- मैं मेरे भाई संजय दत्त के साथ एक और सुपर एंटरटेनिंग फिल्म के साथ वापस आ रहा हूं। यकीन मानिए हमारा इंतजार आपसे ज्यादा लंबा होता जा रहा है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने सिद्धांत सचदेव, गौरव दुबे और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स को भी टैग किया है। हालांकि इसके साथ उन्होंने फिल्म का नाम अभी तक नहीं बताया है। फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव कर रहे हैं और यह मूवी इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 

इसे भी पढ़ें- Gandhi Godse Ek Yudh Review: संतोषी की सियासी फिल्म रही बेअसर, दीपक और चिन्मय की मेहनत पर फिरा पानी

इस फिल्म में आए थे नजर

अरशद वारसी की कॉमेडी फैंस को खूब पसंद आती है। चाहे किसी फिल्म में उनका सीरियर किरदार हो या फिर कॉमेडी वह हर रोल को बखूबी निभाना जानते हैं। संजय दत्त के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती है। दोनों पिछली बार एकसाथ साल 2006 में आई फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई में एकसाथ नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन भी मुख्य  भूमिका में थीं। अब एकबार फिर अरशद वारसी और संजय दत्त की जोड़ी नजर आने वाली है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here