[ad_1]
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया होता रहता है। चकाचौंध से भरी इस दुनिया में फैंस की भी पूरी दिलचस्पी रहती है। अपने चहेते सितारों की निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी हर खबर पर प्रशंसकों की नजर रहती है। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में।
कमाल आर खान उर्फ केआरके अक्सर अपने ट्वीट्स की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। केआरके आए दिन फिल्म और फिल्मी हस्तियों पर तीखी टिप्पणी करते नजर आते हैं। बीते कुछ वक्त से वह शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ पर तंज कसते नजर आ रहे थे। कभी वह फिल्म के कलेक्शन को लेकर नकारात्मक टिप्पणी कर रहे थे तो कभी टिकट बिक्री को लेकर। हालांकि, आज जब फिल्म रिलीज हो गई है तो अचानक केआरके के सुर बदले-बदले से लग रहे हैं। वह खुद को फिल्म की तारीफ करने से नहीं रोक पाए हैं। इंटरवल तक का हाल बताते हुए उन्होंने फिल्म को मनोरंजन से भरपूर करार दिया है। केआरके के मुंह से ‘पठान’ की तारीफ सुनने के बाद यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा और वह काफी मजेदार कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।
KRK On Pathaan: ‘पठान’ को लेकर अचानक बदले केआरके के सुर! दिल खोलकर की तारीफ, यूजर्स बोले- चमत्कार हो गया
Chahatt Khanna: उर्फी के कमेंट पर चाहत खन्ना ने जाहिर की नाराजगी, बोलीं- निजी जिंदगी पर कमेंट की क्या जरूरत
Salman Khan: सात साल बाद आमिर के घर क्यों पहुंचे सलमान खान, क्या खत्म हो गई कोल्ड वॉर?
अमेरिकी टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और बिजनेसवुमन पेरिस हिल्टन और उनके पति कार्टर रियम के घर किलकारी गूंजी है। दोनों अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बने हैं। पेरिस हिल्टन ने सरोगेसी के जरिए बेटे को जन्म दिया है। पेरिस हिल्टन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। पेरिस हिल्टन के इस पोस्ट पर किम कार्दशियन समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है।
Paris Hilton: पेरिस हिल्टन के घर गूंजी किलकारी, सरोगेसी के जरिए दिया बेटे को जन्म
[ad_2]
Source link