Home Breaking News बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन पठान ने बाहुबली को पछाड़ा, शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग

बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन पठान ने बाहुबली को पछाड़ा, शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग

0
बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन पठान ने बाहुबली को पछाड़ा, शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग

[ad_1]

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। पहले दिन फिल्म को लेकर लोगों का जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर फैंस के अलावा क्रिटिक्स भी किंग खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के फर्स्ट डे के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की है।

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने ‘पठान’ को बताया ‘खतरनाक’, फिल्म देख बोले- शाहरुख इतना हसीन पहले कभी नहीं लगा

 
शुरुआती आंकड़ों में शाहरुख की यह फिल्म अर्धशतक लगाती नजर आ रही है। आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को 52.50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस कलेक्शन के साथ शाहरुख ने आमिर खान के ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि आमिर की फिल्म ने पहले दिन 52.25 करोड़ का बिजनेस किया था।साथ ही, इस फिल्म ने बाहुबली 2 और भारत जैसी फिल्मों को भी ओपनिंग डे पर पछाड़ दिया है। इस छप्परफाड़ कमाई के साथ पठान अब तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

Abdu Rozik: बिग बॉस 16 के बाद अब्दु रोजिक के हाथ लगा बड़ा शो, बिग ब्रदर में आएंगे नजर!
इसी के साथ पठान, शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इससे पहले उनकी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर ने 44.97 करोड़ का बिजनेस किया था। पठान को पहले दिन मिले जबर्दस्त रिस्पॉन्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस एक्सटेंडेड वीकएंड में यह फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। कल यानी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी पर इस फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। फिल्म की बात करें तो इसमें शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म में सलमान खान टाइगर के किरदार में कैमियो करते दिखे हैं।

Akshay Kumar: ‘सेल्फी’ की रिलीज से पहले साईं बाबा के मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार, भीड़ में गिरा फैन तो खुद उठाया

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here