[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तानी क्रिकेटर खुर्रम मंजूर ने खुद को विराट कोहली से बताया बेहतर.
खुर्रम मंजूर के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7000 से ज्यादा रन हैं.
नई दिल्ली: विराट कोहली (Virat Kohli) को बेशक दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों की सूची में रखा जाता है. कोहली के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 24000 से ज्यादा रन है. उन्होंने कई दिग्गज बल्लेबाजों का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला है. इन सब के बीच एक पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खुद को वनडे क्रिकेट का नंबर 1 खिलाड़ी बताया है. उनका कहना है भी है कि वह विराट कोहली से भी बेहतर खिलाड़ी है.
नादिर अली के यूटयूब चैनल पर बात करते हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर खुर्रम मंजूर ने कहा, ” मैं अपनी तुलना विराट से नहीं कर रहा हूं. तथ्य तो यह है कि वह टॉप 10 में हैं. लेकिन मैं विश्व का नंबर 1 खिलाड़ी हूं. मेरे बाद कोहली आते हैं. मेरे खेलने का तरीका उनसे काफी बेहतर है. वह 6 इनिंग में 1 शतक मारते हैं. लेकिन मैं 5.68 इनिंग में शतक मार देता हूं.”
बॉलीवुड हसीनाओं से कम नहीं पाकिस्तान की ये 5 महिला क्रिकेटर्स, एक ने तो विराट कोहली के लिए…
मंजूर से आगे कहा, “पिछले 10 वर्षों में 53 के औसत के अनुसार मैं लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट में दुनिया में पांचवे स्थान पर हूं. मैंने पिछली 48 पारियों में 24 शतक भी बनाए हैं. लेकिन इसके बावजूद मुझे चयनकर्ताओं द्वारा नजरंदाज कर दिया जाता है और किसी ने आज तक मुझे इसका उचित कारण नहीं बताया है.”
हालांकि, अगर हम सही आंकड़ों पर नजर डालें तो मंजूर के दावे सही नहीं है. विराट कोहली उनसे कई गुणा आगे हैं. कोहली ने 295 पारियों में 50 शतकों के साथ 14251 रन बनाए हैं, जिसमें हर 5.9 पारियों में एक शतक है. वहीं मंजूर ने लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट में मात्र 7992 रन बनाए हैं. उनके नाम लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट में 27 शतक दर्ज हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Pakistani cricketer, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 25, 2023, 16:29 IST
[ad_2]
Source link