Home Sports रोहित शर्मा ने लंका दहन के बाद किया कीवियों का सूपड़ा साफ…फिर भी बाकी रह गया ये 1 सवाल

रोहित शर्मा ने लंका दहन के बाद किया कीवियों का सूपड़ा साफ…फिर भी बाकी रह गया ये 1 सवाल

0
रोहित शर्मा ने लंका दहन के बाद किया कीवियों का सूपड़ा साफ…फिर भी बाकी रह गया ये 1 सवाल

[ad_1]

नई दिल्‍ली. इंदौर में खेले गए वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले के साथ जनवरी में 50 ओवरों के फॉर्मेट में भारत का सफर खत्‍म हो गया है. अब बारी है न्‍यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज की. यह विश्‍व कप का साल है. अक्‍टूबर के महीने में भारत की धरती पर ही 50 ओवरों के फॉर्मेट में रोहित शर्मा एंड कंपनी को क्रिकेट के इस महाकुंभ में उतरना है. हिटमैन इस दिशा में पहल पड़ाव में अव्‍वल साबित हुए हैं. पहले श्रीलंका और अब न्‍यूजीलैंड की टीम का भारत ने अपने घर पर सूपड़ा साफ कर दिया है.

5 मैचों में 5 बार 349 से ज्‍यादा रन

अगर टीम इंडिया के इस साल के अबतक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत मैच में टार्गेट सेट करने का नया मास्‍टर बन गया है. अगर पहले बैटिंग करने वाले बीते पांच मैचों पर नजर डालें तो टीम इंडिया ने सभी में 349 या इससे अधिक रन बनाए हैं. एक बार रोहित की टीम 400 से अधिक रन बनाने में भी सफल रही. इन सभी मैचों में भारत की टीम को जीत मिली.

बैटर्स ने भी दिखाया दम

इन पांच मैचों में भारत की टीम के टॉप-4 बैटर्स का बल्‍ला जमकर बोला. भारत की तरफ से टार्गेट सेट करने के दौरान 5 मैचों में कुल आठ शतक लगे. इनमें से तीन-तीन शतक विराट कोहली और शुभमन गिल के बैट से आए. रोहित शर्मा और ईशान किशन ने भी एक-एक शतक ठोका. श्रीलंका और न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सभी छह मैचों में भारत को जीत मिली.

नशेड़ी बताकर किया गया था बाहर…इंग्लिश कप्‍तान ने भी माना देश पर कलंक…अब बल्‍ले से मचा रहा हाहाकार

लो जी हो गया नामकरण! WIPL नहीं बल्कि इस नाम से जानी जाएगी लीग…3 IPL फ्रेंचाइजी ने भी खरीदी टीम

रनचेज की चुनौती से कैसे पार पाएंगे रोहित?

रन चेज की बात करें तो टीम इंडिया की स्थिति फिलहाल इतनी अच्‍छी नजर नहीं आती है. श्रीलंका और न्‍यजीलैंड के खिलाफ खेले गए छह मैचों में केवल दो बार भारत की टीम को रन चेज का मौका मिला. कीवियों ने इतना बड़ा लक्ष्‍य नहीं दिखा था जिससे भारत को कोई चुनौती मिल पाती. श्रीलंका के खिलाफ रन चेज के दौरान भारत की पोल खुलती हुई नजर आई. कोलकाता वनडे में भारत को 216 रनों की चुनौती मिली थी. जवाब में भारत ने 64 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए.

नंबर-5 पर बैटिंग के लिए आए केएल राहुल ने यहां से आगे मोर्चा संभाला. दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे. 64 रन की नाबाद पारी खेलकर उन्‍होंने जैसे-तैसे 216 रन के छोटे लक्ष्‍य के सामने भारत को जीत दिलाई. यहां सवाल यह उठता है कि भविष्‍य में भारत को 300 से बड़े लक्ष्‍य का पीछा करना पड़े तो क्‍या रोहित शर्मा एंड कंपनी इसके दबाव में बिखर जाएगी या अंत तक डटकर इसका सामना करेगी.

Tags: IND vs NZ, India vs new zealand, Rohit sharma, Shubman gill, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here