[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से 4 टेस्ट की सीरीज
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने आर अश्विन को लेकर बड़ी बात कही
मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया की टीम 4 टेस्ट की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए अगले महीने भारत दौरे पर आ रही है. दोनों देशों के बीच नागपुर में 9 फरवरी से टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. इससे पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने माइंडगेम खेलना शुरू कर दिया है. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए बाएं हाथ के बैटर मैट रेनशॉ ने स्वीकार किया कि भारत के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को खेल पाना सबसे कठिन होगा.
नागपुर में शुरू हो रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले सभी का फोकस इस बात पर है कि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इस धुरंधर भारतीय आफ स्पिनर को कैसे खेलते हैं.अश्विन 2021 में बाएं हाथ के 200 बल्लेबाजों को आउट करने वाले पहले गेंदबाज बने थे. आस्ट्रेलियाई टीम में डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, विकेटकीपर एलेक्स कैरी और खुद रेनशॉ समेत कई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं.
रेनशॉ ने एएपी से कहा, ‘अश्विन को खेलना कठिन है. वह चतुर गेंदबाज है और उसके पास काफी विविधता है, जिसका वह बखूबी इस्तेमाल करता है. लेकिन उसे कुछ समय खेलने के बाद आसान हो जाता है. बाएं हाथ के बैटर के लिए वह कठिन चुनौती है.’
अश्विन की गेंदों को खेलना मुश्किल: रेनशॉ
उन्होंने कहा, ‘उनकी टर्न लेती गेंद पर स्लिप में कैच आउट होने का खतरा रहता है. लेकिन स्पिन नहीं लेने वाली गेंद पर आप पगबाधा हो सकते हैं. उसके लिये तैयार रहना होगा. बिग बैश लीग में खेलने के उन्हें तैयारी में काफी मदद मिली क्योंकि उनकी टीम स्पिनरों से भरी हुई थी.’
रेनशॉ के मुताबिक, भारत में हालात अलग होंगे. लेकिन हमने उसे ध्यान में रखकर पूरी तैयारी की है. भारत जाने पर हमारे पास एक हफ्ते का समय होगा, जिसमें हम तैयारी पुख्ता कर लेंगे.
शुभमन गिल ने लगा दी शतकों की लाइन, फिर भी द्रविड़ का दिल मांगे मोर, अब दिया ‘विराट’ चैलेंज
भारत के लिहाज से यह टेस्ट सीरीज अहम है. क्योंकि अगर टीम इंडिया यह सीरीज जीत लेती है तो जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उसका टिकट पक्का हो जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Australia, Pat cummins, R ashwin, Rohit sharma, WTC Final
FIRST PUBLISHED : January 25, 2023, 13:24 IST
[ad_2]
Source link