[ad_1]
01:05 PM, 25-Jan-2023
Padma Awards 2023 Live: पद्म पुरस्कारों का एलान, दिलीप महलानाबीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण
पद्म पुरस्कार सम्मान पाने वाले नामों का एलान कर दिया गया। चिकित्सा (बाल रोग) के क्षेत्र में दिलीप महलानाबीस को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) दिया गया। 25 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
नॉर्थ सेंटिनल से 48 किमी दूर एक द्वीप में जारवा जनजाति के साथ काम कर रहे अंडमान के सेवानिवृत्त सरकारी डॉक्टर रतन चंद्रकर को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
सिद्दी आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता और नेता हीराबाई लोबी को पद्म श्री सम्मानित किया गया है, उन्होंने गुजरात के सिद्धी समुदाय की बेहतरी के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
जबलपुर के डॉक्टर मुनीश्वर चंदर डावर पिछले 50 वर्षों से वंचित लोगों का इलाज कर रहे हैं, जिन्हें चिकित्सा (सस्ती स्वास्थ्य सेवा) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
[ad_2]
Source link