[ad_1]

शुभमन गिल और राहुल द्रविड़
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में शुभमन गिल ने 112 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 212 रन की ओपनिंग साझेदारी की और टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। पिछली चार वनडे पारियों में यह गिल का तीसरा शतक था। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में 208 रन बनाए थे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले के बाद भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने शुभमन गिल का इंटरव्यू लिया। इस दौरान द्रविड़ ने गिल को शुभकामनाएं दीं और उनकी शानदार फॉर्म की मजेदार वजह भी बताई। द्रविड़ ने बताया कि जब शुभमन गिल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो रहे थे तो उनके पिता ने उनसे पूछा कि क्या तुम हल्की फुहार की करते रहोगे या कभी तूफान के साथ बरसोगे भी (तुम छोटी पारियां ही खेलते रहोगे या बड़े शतक भी लगाओगे)। इसके बाद द्रविड़ ने कहा कि आपने पिछले एक महीने में जो किया, आपने वाकई में रनों की बारिश की है। आपके पिता को आप पर गर्व होगा।
[ad_2]
Source link