[ad_1]

ईशान किशन और धोनी
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा-विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वहीं, हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभालते दिखेंगे। सीरीज शुरू होने से पहले गुरुवार को बीसीसीआई ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें ईशान किशन अपने बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां देते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपने जर्सी नंबर के पीछे की कहानी बताई है। साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के ऑटोग्राफ को लेकर उनके संघर्ष की कहानी और अपने पसंदीदा भोजन के बारे में भी बताया है।
[ad_2]
Source link