Home Breaking News आगरा में बड़ा हादसा: धर्मशाला में खुदाई के दौरान पांच मकान और मंदिर गिरा, पांच लोग दबे

आगरा में बड़ा हादसा: धर्मशाला में खुदाई के दौरान पांच मकान और मंदिर गिरा, पांच लोग दबे

0
आगरा में बड़ा हादसा: धर्मशाला में खुदाई के दौरान पांच मकान और मंदिर गिरा, पांच लोग दबे

[ad_1]

Agra Wall collapses

Agra Wall collapses
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में घटिया रोड पर सिटी स्टेशन के सामने बृहस्पतिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पुरानी धर्मशाला में खुदाई के दौरान आसपास के पांच मकान और एक मंदिर गिर गया। एक मकान में रह रहे पिता पुत्री, पुत्र समेत पांच लोग दब गए। हादसे की सूचना पर हड़कंप मच गया। 

आसपास के लोग निकल आए। उन्होंने मलबा निकालने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तकरीबन एक घंटे की कवायद के बाद सभी को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बच्ची की हालत गंभीर है।

थाना हरी पर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि हादसा सुबह 7:30 बजे हुआ था। पुरानी धर्मशाला बनी हुई है, जिसमें कई दिन से खुदाई का काम चल रहा था। आसपास के मकानों में दरार आ गई थी। 

सुबह मकान भरभरा कर गिर गए। आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कुछ मलबा हटाकर देखा जा रहा है कि कोई और तो दबा है या नहीं। अभी तक किसी के मरने की पुष्टि नहीं हुई है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here