[ad_1]
हाइलाइट्स
रोहित शर्मा की कप्तानी पर कामरान अकमल ने कसा तंज
अकमल ने विराट के कप्तानी की जमकर सराहना की
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हैं कामरान अकमल
नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज संपन्न हो चुकी है. प्रतिष्ठित सीरीज में भारतीय टीम का जलवा रहा. ब्लू टीम ने विपक्षी टीम को सभी मुकाबलों में शिकस्त देते हुए खिताब को 3-0 से अपने नाम किया. टीम इंडिया की जीत में रोहित शर्मा की कप्तानी का भी जलवा देखने को मिला. लोग उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं. लेकिन पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल (Kamran Akmal) रोहित की कप्तानी से कुछ खास प्रभावित नहीं है और उन्होंने सलमान बट के साथ हुई खास बातचीत के दौरान उनपर कटाक्ष किया है.
बट और अकमल के बीच कप्तानी पर हुई खास चर्चा:
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट और कामरान अकमल अलग-अलग प्रारूप में अलग-अलग कप्तान बनाए जाने जैसे गंभीर मसले पर बात कर रहे थे. इस सवाल जवाब में अकमल ने बट से बातचीत के दौरान कहा, ‘मैं तीनों प्रारूप में अलग-अलग कप्तान वाली पॉलिसी को सपोर्ट नहीं करता हूं. आप दो कप्तान चुन सकते हैं. वर्ल्ड कप को देखते हुए अब कप्तान बदलने का समय भी नहीं बचा है. अगर आपको कप्तानी में बदलाव करना ही था तो आप बीते टी20 वर्ल्ड के बाद बदलाव कर सकते थे. जिससे नए कप्तान को अबतक कुछ अनुभव प्राप्त हो गया होता.’
उन्होंने आगे कहा, ‘तीनो प्रारूप में टीम की अगुवाई करना कोई आसान कार्य नहीं है. विराट कोहली का जिगर मजबूत था कि वो पांच साल तक कप्तान बने रहे. रोहित शर्मा को एक साल भी नहीं हुआ है. उनकी हालत देख लो. टॉस के दौरान भूल गए पहले बल्लेबाजी करनी है या गेंदबाजी.’
रायपुर में टॉस के बाद डिसीजन लेना भूले कैप्टन शर्मा:
रायपुर वनडे में टॉस के समय रोहित शर्मा को डिसीजन लेने में वक्त लगा था. दरअसल टॉस जीतने के बाद वह सोच में पड़ गए थे कि वह पहले गेंदबाजी लें या बल्लेबाजी. इस दौरान उन्होंने काफी देर सोचने समझने के बाद क्षेत्ररक्षण करने का पहले फैसला लिया. रोहित का यह फैसला कारगर भी साबित हुआ. टीम इंडिया यह मुकाबला आठ विकेट से जीतने में कामयाब रही.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs new zealand, Kamran akmal, Pakistan, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : January 26, 2023, 06:00 IST
[ad_2]
Source link