[ad_1]
03:17 PM, 27-Jan-2023
IND W vs NZ W T20 Live: भारत का स्कोर 30/0
108 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने तीन ओवर में बिना कोई विकेट खोए 30 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा और श्वेता सेहरावत ने भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है।
03:07 PM, 27-Jan-2023
IND W vs NZ W T20 Live Score: भारत की शानदार शुरुआत
108 रन के छोटे स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। शेफाली वर्मा और श्वेता सेहरावत की जोड़ी एक बार फिर कमाल कर रही है। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 21 रन हो चुका है।
02:55 PM, 27-Jan-2023
IND W vs NZ W T20 Live Score: भारत के सामने 108 रन का लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के सामने 108 रन का लक्ष्य रखा है। शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और श्वेता सहरावत जैसी विस्फोटक बल्लेबाजों से भरी टीम इंडिया के लिए यह लक्ष्य ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाना चाहेगी।
इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही।
पहली पारी में क्या हुआ ?
तीन रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा और पांच रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गईं। एना ब्राउनिंग ने एक और एमा मैक्लॉयड ने दो रन बनाए। इसके बाद जॉर्जिया प्लिमर ने एक छोर संभाला और इसाबेल ने 22 गेंद में 26 रन बनाकर कीवी टीम की मैच में वापसी कराई। कप्तान शार्प भी 13 रन बनाकर आउट हो गईं और 74 रन पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद एमा इरविन तीन, केट इरविन दो, लॉगनेबर्ग चार और नताशा तीन रन बनाकर आउट हुईं। इस बीच प्लिमर भी तेजी से रन बनाने के चक्कर में 32 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हो गईं।
नाइट ने 12 रन की पारी खेल न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। अंत में न्यूजीलैंड की टीम नौ विकेट खोकर 107 रन बनाने में सफल रही। भारत के लिए परशवी चोपड़ा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। तितास साधू, मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और अर्चना देवी को एक-एक विकेट मिला।
02:52 PM, 27-Jan-2023
IND W vs NZ W T20 Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार
आठ विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। हालांकि, भारत की मजबूत बल्लेबाजी के लिए यह मुश्किल नहीं होगा। अब न्यूजीलैंड की पुछल्ली बल्लेबाज तेजी से रन बटोरने की कोशिश करेंगी।
02:45 PM, 27-Jan-2023
IND W vs NZ W T20 Live Score: न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा
92 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा है। पेज लॉगेनबर्ग आठ गेंद में चार रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। ऋषिता बसु ने उन्हें रन आउट किया। 18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर आठ विकेट पर 92 रन है।
02:43 PM, 27-Jan-2023
IND W vs NZ W T20 Live: न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा
91 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा है। अर्चना देवी ने इस पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जॉर्जिया प्लिमर को पवेलियन भेजा है। प्लिमर ने 32 गेंद में 35 रन बनाए। परशवी चोपड़ा ने उनका कैच पकड़ा। अब न्यूजीलैंड के बड़ा स्कोर बनाने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। 18 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर सात विकेट पर 92 रन है।
02:37 PM, 27-Jan-2023
IND W vs NZ W T20 Live: न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा
83 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा है। कप्तान शेफाली वर्मा ने केट इरविन को मन्नत कश्यप के हाथों कैच कराया। इरविन ने आठ गेंद में दो रन बनाए। अब न्यूजीलैंड के लिए एकमात्र उम्मीद जॉर्जिया प्लिमर रह गई हैं।
02:31 PM, 27-Jan-2023
IND W vs NZ W T20 Live: न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी
74 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। परशवी चोपड़ा ने एमा इरविन को आउट कर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया। इरविन ने 10 गेंद में तीन रन बनाए। ऋषिता बसु ने उनका कैच पकड़ा।
02:21 PM, 27-Jan-2023
IND W vs NZ W T20 Live: न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा
63 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा है। परशवी चोपड़ा ने इजी शार्प को सोनम यादव के हाथों कैच कराया। न्यूजीलैंड की कप्तान शार्प ने एक छक्के की मदद से 14 गेंद में 13 रन बनाए। अब कीवी टीम परेशानी में फंस गई है। भारतीय टीम के पास न्यूजीलैंड को छोटे स्कोर पर समेटने का मौका है।
02:17 PM, 27-Jan-2023
IND W vs NZ W T20 Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 60 रन के पार
10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 63/3 है। जॉर्जिया प्लिमर और कप्तान इजी शार्प क्रीज पर हैं। भारत की कोशिश न्यूजीलैंड को छोटे स्कोर पर समेटकर मैच जीतने पर होगी। वहीं, कीवी टीम भारत के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करना चाहेगी।
02:14 PM, 27-Jan-2023
IND W vs NZ W T20 Live: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा
42 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा है। खतरनाक दिख रही इसाबेल गाज को परसवी चोपड़ा ने एलबीडबल्यू आउट किया। गाज ने 22 गेंद में 26 रन बनाए। उनकी पारी में चार चौके शामिल थे। अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड को छोटे स्कोर पर रोकने की कोशिश करेगी।
01:47 PM, 27-Jan-2023
IND W vs NZ W T20 Live: न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा
पांच रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गई हैं। तितास साधू ने एमा मैक्लॉयड को एलबीडबल्यू कर कीवी टीम को दूसरा झटका दिया है। मैक्लॉयड ने पांच गेंद में दो रन बनाए। अब न्यूजीलैंड की टीम संघर्ष करती दिख रही है। चार ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 15 रन है।
01:42 PM, 27-Jan-2023
IND W vs NZ W T20 Live: न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही है। तीन रन के स्कोर पर ही टीम का पहला विकेट गिर गया है। मन्नत कश्यप ने ब्राउनिंग को सौम्या तिवारी के हाथों कैच कराया। ब्राउनिंग ने पांच गेंद में एक रन बनाया। तीन रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड की टीम बैकफुट पर आ गई है।
01:14 PM, 27-Jan-2023
IND W vs NZ W T20 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत, सौम्या तिवारी, गोंगडी त्रिशा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), ऋषिता बसू, तितास साधू, अर्चना देवी, मन्नत कश्यप, परशवी चोपड़ा, सोनम यादव।
न्यूजीलैंडः इजी शार्प (कप्तान), इमा मैक्लॉयड, एना ब्राउनिंग, जॉर्जिया प्लिमर, इसाबेल गेज (विकेटकीपर), एमा इरविन, केट इरविन, पेज लॉगेनबर्ग, नताशा कॉर्ड्रे, केयले नाइट, अबिगैल हॉटन।
01:12 PM, 27-Jan-2023
IND W vs NZ W T20 Live: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस टूर्नामेंट में भारत ने दो मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए और दो मैच लक्ष्य का बचाव करते हुए जीते हैं। वहीं, भारत को एकमात्र हार लक्ष्य का बचाव करते हुए मिली है। ऐसे में टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
[ad_2]
Source link