Home Sports Ishan Kishan vs Prithvi Shaw: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में किसे मिलेगा मौका? जानिए किसके आंकड़े बेहतर

Ishan Kishan vs Prithvi Shaw: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में किसे मिलेगा मौका? जानिए किसके आंकड़े बेहतर

0
Ishan Kishan vs Prithvi Shaw: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में किसे मिलेगा मौका? जानिए किसके आंकड़े बेहतर

[ad_1]

हाइलाइट्स

शुभमन गिल की पहले टी20 में जगह पक्की.
27 जनवरी से होगी टी20 सीरीज की शुरुआत.
पृथ्वी शॉ और ईशान किशन में किसे मिलेगा मौका?

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब टी20 सीरीज के लिए तैयार है. सीरीज की शुरुआत 27 जनवरी से होगी. दोनों टीमों के बीच कुल 3 मुकाबले खेले जाएंगे. वनडे सीरीज में तबाही मचाने वाले शुभमन गिल की जगह पहले टी20 में पक्की मानी जा रही है. लेकिन सवाल ये है कि उनके साथ ओपन करने पृथ्वी शॉ आएंगे या फिर ईशान किशन. आइए एक नजर डालते हैं दोनों के आंकड़ों पर.

ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद ईशान किशन और पृथ्वी शॉ के लिए ओपन करने के दरवाजे खुल गए है. ईशान किशन वनडे सीरीज का हिस्सा थे, जबकि पृथ्वी शॉ लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे.

‘वह पहले शतक और फिर दोहरा शतक जड़ेगा’, सुरेश रैना ने किस भारतीय खिलाड़ी को लेकर कही बात?

बात करते हैं सबसे पहले पृथ्वी शॉ के आंकड़ों पर. शॉ ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 1 टी20 मैच खेला है और उसमें भी वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. आईपीएल में वह शानदार बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं. आईपीएल में उन्होंने अभी तक 63 मैच खेलें हैं इस दौरान उन्होंने 25.21 के औसत से 1588 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 99 का रहा है. इनमें ज्यादातर मैचों में उन्होंने ओपनिंग ही की है.

ईशान किशन ने हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ अपने आप को मजबूत स्थिति में रखा है. ईशान को टीम इंडिया के लिए कई टी20 मैच में खेलने का अनुभव है. वह भारत के लिए आज तक 24 टी20 खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 27 के औसत से 629 रन बनाए है. आईपीएल में 75 मैचों में उनके नाम 1870 रन है. उनका भी आईपीएल में उच्चतम स्कोर 99 का है.

बॉलीवुड हसीनाओं से कम नहीं पाकिस्तान की ये महिला क्रिकेटर्स, एक ने विराट…

अगर आंकड़ों के अनुसार देखा जाए तो यह पृथ्वी शॉ को निराश कर देने वाले आंकड़े हैं. ईशान किशन को टीम इंडिया के लिए खेलने का अनुभव है, जबकि पृथ्वी ने आज तक भारत के लिए 1 मैच ही खेला है. इस हिसाब से ईशान किशन को शुभमन गिल के साथ ओपन करने के लिए भेजा जा सकता है.

Tags: IND vs NZ, Ishan kishan, Prithvi Shaw, Shubman gill

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here