Home Sports Ranji Trophy: Ravindra Jadeja की वापस आई प्रचंड फॉर्म…अकेले पूरी टीम पर भारी, तमिलनाडु में विकेटों की पतझड़

Ranji Trophy: Ravindra Jadeja की वापस आई प्रचंड फॉर्म…अकेले पूरी टीम पर भारी, तमिलनाडु में विकेटों की पतझड़

0
Ranji Trophy: Ravindra Jadeja की वापस आई प्रचंड फॉर्म…अकेले पूरी टीम पर भारी, तमिलनाडु में विकेटों की पतझड़

[ad_1]

हाइलाइट्स

रवींद्र जडेजा ने तमिलनाडु के खिलाफ दिखाया पुराना रूप.
तमिलनाडु को जडेजा ने गेंदबाजी से किया पस्त.

नई दिल्ली. भारत में एक तरफ लगातार युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है. टीम इंडिया के कुछ अहम खिलाड़ी चोट के कारण बाहर चल रहे थे. उनमें से एक नाम था स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का. वह एशिया कप के बाद से ही एक बड़ी चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे. लेकिन टीम इंडिया में वापसी से पहले बीसीसीआई ने उन्हें घरेलू क्रिकेट में उतारने का फैसला किया. लेकिन जडेजा ने अपना असली रूप एक ही पारी के बाद दिखा दिया.

टी20 वर्ल्ड कप में जडेजा चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं थे. उनके स्थान पर अक्षर पटेल को उनके स्थान पर वर्ल्ड कप खेलना का अवसर मिला था. 6 महीने बाद जब जडेजा मैदान में उतरे तो सभी की नजरे उनपर थी. पहली पारी में स्टार ऑलराउंडर केवल 1 विकेट लेने में कामयाब हो सके थे. उसके बाद बल्लेबाजी में भी जडेजा कुछ खास नहीं कर सके थे. उन्होंने बैटिंग करते हुए महज 15 रन बनाए. लेकिन जब आई दूसरी पारी तब तक जडेजा अपनी पुरानी लय में वापस आ चुके थे.

15 पारी…1000 रन, सरफराज की बहस के बीच एक और खिलाड़ी चर्चा में, डेब्यू में तिहरा शतक फिर अब डबल सेंचुरी

दूसरी पारी में तमिलनाडु को किया पस्त

सौराष्ट्र की तरफ से गेंदबाजी में दो जडेजा का बोलबाला रहा. रवींद्र जडेजा ने कहर बरसाया तो उसका असर धर्मेंद्र सिंह जडेजा पर भी दिखाई दिया. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर ने 7 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. वहीं, दूसरे जडेजा ने 3 विकेट अपने नाम किए. रवींद्र जडेजा की इस प्रचंड फॉर्म की वापसी से सोशल मीडिया पर फैंस में खुशी की लहर छा चुकी है.

Tags: India vs Australia, Ranji Trophy, Ravindra jadeja, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here