Home Sports Ravindra Jadeja कमबैक मैच में गेंदबाजी के इम्तिहान में तो फेल! जानें बल्लेबाजी में ‘सर’ जडेजा ने क्या किया

Ravindra Jadeja कमबैक मैच में गेंदबाजी के इम्तिहान में तो फेल! जानें बल्लेबाजी में ‘सर’ जडेजा ने क्या किया

0
Ravindra Jadeja कमबैक मैच में गेंदबाजी के इम्तिहान में तो फेल! जानें बल्लेबाजी में ‘सर’ जडेजा ने क्या किया

[ad_1]

हाइलाइट्स

रवींद्र जडेजा मैच फिट होने के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे
सौराष्ट-तमिलनाडु के बीच खेले जा रहे मैच में उतरे
पहली पारी में 48 रन देकर 1 विकेट लिया था

नई दिल्ली. रवींद्र जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने वाली 4 टेस्ट की सीरीज के पहले 2 मैच के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. लेकिन, वो तभी इस सीरीज में उतरेंगे, जब खुद को मैच फिट साबित कर देंगे. ऐसे में मैच फिटनेस हासिल करने के लिए जडेजा रणजी ट्रॉफी का आखिरी लीग मैच खेल रहे हैं. जडेजा तमिलनाडु के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे मैच में सौराष्ट्र की कप्तानी कर रहे हैं. घुटने की चोट से उबरने के बाद जडेजा का यह पहला मैच है. हालांकि, जिस तरह के कमबैक की उम्मीद उन्हें या टीम इंडिया को थी. जडेजा वैसा प्रदर्शन तो अब तक नहीं कर पाए.

तमिलनाडु और सौराष्ट्र के बीच खेले जा रहे इस मैच में मेजबान टीम ने पहले बैटिंग की थी और पहली पारी में 324 रन बनाए थे. इसके जवाब में सौराष्ट्र की टीम पहली पारी में 192 रन पर ऑल आउट हो गई. जडेजा पहली पारी में गेंद से भी खास कमाल नहीं दिखा पाए थे. उन्होंने 24 ओवर गेंदबाजी की थी और महज 1 विकेट हासिल करने में सफल रहे थे. ऐसे में यह उम्मीद थी कि वो बल्लेबाजी में इसकी भरपाई करेंगे. लेकिन, जडेजा का खेल ही 23 गेंद में खत्म हो गया. वो 15 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 3 चौके जमाए. वो बाबा अपराजित की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए.

जडेजा के लिए यह मैच सिर्फ फिटनेस हासिल करने के लिहाज से ही अहम नहीं है. बल्कि लय में आने के लिए भी यह मुकाबला जरूरी है. उनके पास इस मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी में पुराने रंग में लौटने का मौका था. लेकिन, पहले इम्तिहान यानी पहली पारी में तो जडेजा दोनों मोर्चों पर नाकाम रहे. अब दूसरी पारी में अगर बल्लेबाजी का मौका मिलता है तो जडेजा को बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करना होगा.

KL Rahul को शादी करते ही मिली गुड न्यूज, 20 लाख के खिलाड़ी ने ठोका हाहाकारी शतक! अकेले निकाला विपक्षी टीम का दम

Babar Azam को मिले 2 दिन में 2 बड़े सम्मान, लगातार दूसरे साल चुने गए बेस्ट वनडे खिलाड़ी

जडेजा को पिछले साल एशिया कप के दौरान घुटने में चोट लग गई थी. इसके बाद से वो ही टीम से बाहर थे. टी20 विश्व कप भी नहीं खेल पाए थे. अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया है.

Tags: India vs Australia, Ranji Trophy, Ravindra jadeja, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here