[ad_1]
शाहरुख खान की चार साल बाद ‘पठान’ से बड़े पर्दे पर वापसी रंग ला रही है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही है और पहले दिन हिंदी सिनेमा में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। शाहरुख खान की यह फिल्म सही मायने में बॉलीवुड के सूखे के लिए रामबाण साबित हुई है। वहीं, अब ‘पठान’ ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ‘पठान’ ने कश्मीर में वो कर दिखाया है, जो पिछले 32 साल से नहीं हुआ था।
‘पठान’ ने 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और दो दिनों में ही इसका कलेक्शन 100 करोड़ के पार हो गया है। फिल्म मे पहले दिन करीब 57 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, अब दूसरे दिन 26 जनवरी की छुट्टी का भी फिल्म को भरपूर फायदा मिला है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म दूसरे दिन 69.50 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। ऐसे में इसका कलेक्शन 126.50 करोड़ रुपये हो गया है।
Bobby Deol: जब इंडस्ट्री में नहीं मिल रहा था बॉबी देओल को काम! नाइट क्लब में डीजे बनकर काटे थे दिन
[ad_2]
Source link