[ad_1]
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन ब्लॉकबस्टर साबित हो गई। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पठान की सफलता को लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। यहां तक की बॉलीवुड सेलेब्स और उनकी फिल्मों पर कटाक्ष करने वाले अभिनेता कमाल आर खान के भी सुर ‘पठान’ के लिए बदल गए। उन्होंने भी फिल्म ‘पठान’ और शाहरुख खान की तारीफ की, लेकिन केआरके एक बार फिर बॉलीवुड की फिल्मों पर तंज कसना नहीं भूले। दरअसल, कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने ‘पठान’ की सफलता को लेकर आमिर खान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ‘पठान’ के सुपरहिट होने से आमिर खान बहुत दुखी हैं।
कमाल राशिद खान ने ट्वीट किया, ‘आमिर खान का वक्त बहुत खराब चल रहा है। पहला दुख यह है कि बेचारे की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ डिजास्टर हो गई। दूसरा उससे भी बड़ा दुख यह है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ सुपरहिट हो गई। ‘पठान’ को लेकर कमाल आर खान के सुर एकदम से बदल गए। इससे पहले लगातार ‘पठान’ के बायकॉट ट्रेंड के बीच वह फिल्म को फ्लॉप बता रहे थे। इससे पहले कई बार केआरके ने ट्वीट किया था कि शाहरुख खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो जाएगी।
Aamir Khan ka Waqt Bahut kharab Chal Raha Hai. Pahla Dukh Ye, Ki Bechare Ki film #LSC Disaster Ho Gayee. Doosra Usse Bhi Bada Dukh Ye, Ki SRK ki film super hit Ho Gayee.🤪
— KRK (@kamaalrkhan) January 27, 2023
[ad_2]
Source link