Home Sports ‘विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में सुधार करने की जरूरत’, सौरव गांगुली ने गावस्कर ट्रॉफी से पहले क्यों कही यह बात?

‘विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में सुधार करने की जरूरत’, सौरव गांगुली ने गावस्कर ट्रॉफी से पहले क्यों कही यह बात?

0
‘विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में सुधार करने की जरूरत’, सौरव गांगुली ने गावस्कर ट्रॉफी से पहले क्यों कही यह बात?

[ad_1]

हाइलाइट्स

सौरव गांगुली ने विराट कोहली को दी खास सलाह.
सौरव ने कहा- भारत पूरी तरह से विराट कोहली पर निर्भर है.

नई दिल्ली: श्रीलंका और न्यूजीलैंड का वनडे सीरीज में शानदार क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया आज (27 जनवरी) से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए भी उतरेगी. हालांकि, इस छोटे फॉर्मेट में विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गावस्कर ट्रॉफी में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी सौरव गांगुली ने विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में सुधार करने की सलाह दी है.

सौरव गांगुली ने स्पोर्ट्स तक पर बात करते हुए कहा,” हां, बिलकुल उन्होंने श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ बहुत अच्छी बल्लेबाजी की है. उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी सुधार करना होगा. क्योंकि टीम इंडिया पूरी तरह से उनपर निर्भर है. यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहद ही अहम सीरीज है. मुझे उम्मीद है कि यह काफी रोमांचक होने वाला है. दोनों ही टीमें बहुत अच्छी है और यह थोड़ा बहुत संभव है कि दोनों टीमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलें.”

Sachin Tendulkar vs Virat Kohli: शुभमन गिल के पसंदीदा बैटर कौन है? जानिए क्या था जवाब

बता दें कि पिछले वर्ष बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली ने सिर्फ पहला टेस्ट मैच खेला है. वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वक्त बिताने के लिए चले आए थे. क्योंकि उनकी वाइफ को पहला बच्चा होने वाला था. हालांकि, कोहली की गैरमौजूदगी के बावजूद टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी. बात करें विराट कोहली के टेस्ट मैचों में प्रदर्शन पर तो उन्होंने 104 मैचों में अब तक 49 के औसत से 8000 से ज्यादा रन बनाए है. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 27 शतक और 7 दोहरे शतक हैं.

Tags: Border Gavaskar Trophy, IND vs AUS, Sourav Ganguly, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here