[ad_1]

रायबाकिना (बाएं) को हराकर सबालेंका (दाएं) ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन बनीं
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के महिला सिंगल्स इवेंट में बेलारूस की अरीना सबालेंका चैंपियन बन गई हैं। खिताबी मुकाबले में उन्होंने कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया। पहला सेट रायबाकिना ने 6-4 से अपने नाम किया, इसके बाद सबालेंका ने जबरदस्त वापसी की। दूसरा सेट सबालेंका ने 6-3 और तीसरा सेट 6-4 से जीता। यह सबालेंका का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। अब रविवार को मेंस सिंगल्स का फाइनल सर्बिया के नोवाक जोकोविच और ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास के बीच खेला जाएगा।
[ad_2]
Source link