Home Breaking News Australian Open: 10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे जोकोविच, सितसिपास से खिताबी मुकाबला

Australian Open: 10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे जोकोविच, सितसिपास से खिताबी मुकाबला

0
Australian Open: 10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे जोकोविच, सितसिपास से खिताबी मुकाबला

[ad_1]

पुरुषों के ग्रैंड स्लैम फाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाले खिलाड़ी

पुरुषों के ग्रैंड स्लैम फाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाले खिलाड़ी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्बिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में टॉमी पॉल को सीधे सेटों में 7-5, 6-1, 6-2 से हराया। इस जीत के साथ जोकोविच 10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं।

इससे पहले नौ बार जब जोकोविच इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं तो जीते भी हैं। यानी जोकोविच अब तक नौ बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत चुके हैं। 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020 और 2021 में जोकोविच ने यह खिताब जीता था। 2022 में जोकोविच वीजा कारणों से यह टूर्नामेंट नहीं खेल पाए थे। 2022 में राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।

खिताबी मुकाबले में जोकोविच का सामना ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास से होगा। सितसिपास ने शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल में कारेन खाचानोव को 7-6, 6-4, 6-7, 6-3 से हरा दिया। इसी के साथ 24 साल के सितसिपास ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले जोकोविच 2011 में 23 साल की उम्र में फाइनल में पहुंचे थे। जोकोविच और सितसिपास में से जो भी खिताब जीतेगा, वह एटीपी रैंकिंग में नंबर वन बन जाएगा।

जोकोविच 22वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए कोर्ट में उतरे हैं। इससे पहले वह नौ ऑस्ट्रेलियन ओपन, दो फ्रेंच ओपन, सात विम्बलडन और तीन यूएस ओपन समेत कुल 21 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में जोकोविच से आगे सिर्फ राफेल नडाल हैं। नडाल के नाम 22 ग्रैंड स्लैम हैं। वहीं, रोजर फेडरर 20 ग्रैंड स्लैम के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 

जोकोविच की मौजूदा एटीपी रैंकिंग पांच है, जबकि सितसिपास चौथे स्थान पर हैं। दोनों अब तक 12 बार आमने-सामने आ चुके हैं और जोकोविच का सितसिपास के खिलाफ 83 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड है। यानी जोकोविच ने 12 में से 10 मैच जीते हैं, जबकि सितसिपास को दो में जीत मिली है। दोनों इससे पहले पांच अलग-अलग खिताबी मुकाबले में सामने आ चुके हैं, जिसमें से जोकोविच ने सभी मैच जीते हैं।

दोनों के बीच पिछला मुकाबला 2022 में निट्टो एटीपी फाइनल्स में खेला गया था। यह मैच जोकोविच ने 6-4, 7-6 से अपने नाम किया था। वहीं, 2021 में फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी दोनों आमने-सामने आए थे। तब जोकोविच ने सितसिपास को 6-7 2-6 6-3 6-2 6-4 से हराया था। यानी शुरुआती दो सेट में पिछड़ने के बाद जोकोविच ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here