Home Sports India vs New Zealand : नशे में धुत था कीवी क्रिकेटर, कोर्ट में सुनाया ऐसा किस्‍सा कि जज का भी दिल पिघल गया

India vs New Zealand : नशे में धुत था कीवी क्रिकेटर, कोर्ट में सुनाया ऐसा किस्‍सा कि जज का भी दिल पिघल गया

0
India vs New Zealand : नशे में धुत था कीवी क्रिकेटर, कोर्ट में सुनाया ऐसा किस्‍सा कि जज का भी दिल पिघल गया

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से शुरू होगी टी20 सीरीज
डग ब्रेसवेल को न्‍यूजीलैंड की टी20 टीम में नहीं मिली है जगह

नई दिल्‍ली. न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम इन दिनों भारत में है. कीवी टीम में शामिल माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) और उनके कजिन डग ब्रेसवेल चर्चा में हैं. माइकल ने वनडे सीरीज के पहले मैच में जबरदस्‍त बैटिंग करते हुए टीम इंडिया को जबरदस्‍त टक्‍कर दी थी. न्‍यूजीलैंड टीम को टी20 में भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्‍मीद होगी. वहीं, डग ब्रेसवेल (Doug Bracewell) को वनडे सीरीज में मैदान में उतरने का मौका नहीं मिला जबकि, टी20 टीम में उन्‍हें शामिल नहीं किया गया है. डग ब्रेसवेल मैदान के बाहर भी काफी चर्चा में रहते हैं.

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जुर्माना तो बहुत से क्रिकेटरों ने भरा है लेकिन, डग ब्रेसवेल का इस मामले में इतिहास कुछ अलग है. 2014 में उन्‍होंने न्‍यूजीलैंड टीम के पूर्व ओपनर बैटर जेसी राइडर के साथ शराब पीने का मुकाबला कर लिया. इसके चलते उन्‍हें एक टेस्‍ट के लिए सस्पेंड भी किया गया था. 2017 में जब शराब पीकर गड़बड़ी के तीसरे मामले में डग पकड़े गए तो उनकी ड्राइविंग पर एक साल का बैन और 100 दिन की कम्युनिटी सर्विस की सजा मिली थी.

” isDesktop=”true” id=”5287635″ >

डग की कहानी सुन जज को हो गई हमदर्दी

2017 में डग ब्रेसवेल को पुलिस ने नशे की हालत में ड्राइविंग करते हुए पकड़ा था. जब क्रिकेटर को कोर्ट में पेश किया गया तो उन्‍होंने इस गलती की वजह बताते हुए एक अनोखा किस्सा सुना दिया. डग के मुताबिक, वह एक पार्टी में थे, तभी गर्लफ्रेंड ने फोन कर बताया कि उनके पालतू तोते को दो कुत्ते खा गए हैं. डग के अनुसार, ये कुत्‍ते उनके दोस्त के थे जो कुछ दिनों के बाहर गया हुआ था.  वह इन कुत्‍तो को अपने घर पर रख कर देखभाल कर रहे थे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 नंबर पर उतरेगा धुंआधार खिलाड़ी, कोहली जैसा विस्फोटक बना उनके लिए खतरा

India vs New Zealand : रोहित से सीखे कीवी ओपनर, न्‍यूजीलैंड की रणनीति पर दिग्‍गज ने उठाए सवाल

गर्लफ्रेंड का फोन आते ही वह गुस्‍से और नशे की हालत में घर के लिए निकल पड़े. रास्ते में पुलिस ने पकड़ा तो पता चला कि डग ने जितनी इजाजत थी, उससे तीन गुना ज्यादा शराब पी रखी थी. तोते की मौत की बात सुनकर जज को डग पर दया आ गई. उन्‍होंने सिर्फ कम्युनिटी सर्विस की सजा देकर क्रिकेटर को छोड़ दिया वरना उन्‍हें 2 साल तक की जेल भी हो सकती थी.

Tags: India vs new zealand

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here