Home Sports WU19 T20 WC: पार्शवी की घातक गेंदबाजी, श्वेता ने उठाया तूफान, न्यूजीलैंड को पीट भारत वर्ल्ड कप फाइनल में

WU19 T20 WC: पार्शवी की घातक गेंदबाजी, श्वेता ने उठाया तूफान, न्यूजीलैंड को पीट भारत वर्ल्ड कप फाइनल में

0
WU19 T20 WC: पार्शवी की घातक गेंदबाजी, श्वेता ने उठाया तूफान, न्यूजीलैंड को पीट भारत वर्ल्ड कप फाइनल में

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने धमाल प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है. न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को टीम इंडिया ने पार्शवी चोपड़ा की घातक गेंदबाजी के बाद श्वेता सेहरावत की धमाल बल्लेबाजी के दम पर जीत हासिल की. न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर महज 107 रन का स्कोर ही खड़ा कर पाई थी. 14.2 ओवर में भारत ने जीत का लक्ष्य हासिल कर फाइनल का टिकट पक्का किया.

शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अंडर 19 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने धमाल प्रदर्शन कर दिखाया. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए कीवी टीम को महज 107 रन पर रोक दिया. चर्जिया प्लीमर की 35 और एजाबेल गेज की 26 रन की पारी ने टीम को संभाला लेकिन वो ज्यादा बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा पाई. पार्शवी चोपड़ा ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए हुए कीवी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया.

श्वेता ने जमकर चलाया बल्ला

भारतीय ओपनर श्वेता सेहरावत ने एक और धमाकेदार पारी खेलते हुए टीम को फाइनल में पहुंचाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में कप्तान शेफाली वर्मा के आउट होने के बाद उन्होंने नाबाद रहते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया. 45 गेंद पर 10 चौके जमाते हुए अपने स्वभाव के उलट 61 रन की धीमी पारी खेल उन्होंने भारत के फाइनल का टिकट पक्का कर दिया.

Tags: Shafali verma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here