Home Breaking News Delhi : अब सरकारी स्कूलों में 220 दिन पढ़ाई होगी, देना होगा शपथ पत्र, 2023-24 का अकादमिक कैलेंडर जारी

Delhi : अब सरकारी स्कूलों में 220 दिन पढ़ाई होगी, देना होगा शपथ पत्र, 2023-24 का अकादमिक कैलेंडर जारी

0
Delhi : अब सरकारी स्कूलों में 220 दिन पढ़ाई होगी, देना होगा शपथ पत्र, 2023-24 का अकादमिक कैलेंडर जारी

[ad_1]

राजधानी के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल आगामी शिक्षण सत्र 2023-24 में 220 दिन पढ़ाई कराएंगे। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को इस संबंध में एक शपथ पत्र देने के लिए कहा है। इसके लिए निदेशालय ने स्कूलों को शपथ पत्र का प्रारुप भी भेजा है।

इसके साथ ही निदेशालय ने अकादमिक  कैलेंडर जारी कर इसमें ग्रीष्मकालीन, शरदकालीन और शीतकालीन अवकाश की तिथियां भी जारी कर दी हैं। सभी स्कूलों को इनके अनुपालन की हिदायत दी है।  दिल्ली के स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल 2023 से शुरू होना है। इससे पहले शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को एक सकुर्लर जारी कर कहा है कि वह स्कूलों में कम से कम 220 दिन की पढ़ाई अनिवार्य रूप से कराएं।

इतने दिनों की पढ़ाई के लिए मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा कानून 2009 का हवाला देते हुए कहा है कि प्रत्येक मान्यता प्राप्त विद्यालय को एक शैक्षणिक वर्ष में उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए न्यूनतम इतने कार्य दिवसों का पालन करना होगा। इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र 2023-24 की शुरूआत से पहले ही अन्य अवकाशों के लिए कैलेंडर भी जारी किया गया है।

इसके अनुसार आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश 11 मई से 30 जून तक होंगे। इसमें 28, 29 व 30 जून शिक्षकों के लिए कार्य दिवस रहेंगे। शरदकालीन अवकाश 20 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक होंगे। जबकि शीतकालीन अवकाश 01 जनवरी 2024 से होंगे जो कि 15 जनवरी तक चलेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here