[ad_1]
07:28 PM, 28-Jan-2023
IND vs SA Live: हरमनप्रीत ने दागा दूसरा गोल
पहले क्वार्टर के 11वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक से बेहतरीन गोल दागा। यह इस वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत का चौथा गोल रहा। जापान के खिलाफ भी हरमनप्रीत ने दो गोल किए थे। पहले क्वार्टर के बाद भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 की बढ़त बना ली है।
07:23 PM, 28-Jan-2023
IND vs SA Live: अभिषेक ने दागा गोल
मैच की शुरुआत भारत ने आक्रामक अंदाज में की। भारत ने काउंटर अटैक जारी रखा। इसका फायदा टीम को चौथे मिनट में मिला, जब अभिषेक ने बेहतरीन फील्ड गोल दागा। इस गोल से टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका पर 1-0 की बढ़त बना ली है। जापान के खिलाफ पिछले मैच में भी अभिषेक ने दो गोल किए थे।
07:14 PM, 28-Jan-2023
IND vs SA Hockey Live: हाफ-टाइम तक भारत ने द.अफ्रीका पर 2-0 की बढ़त बनाई, अभिषेक-हरमनप्रीत ने दागे गोल
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज क्लासिफिकेशन राउंड में नौ से 12वें स्थान के लिए भारत का मैच दक्षिण अफ्रीका से है। क्लासिफिकेशन राउंड में नौ से 16 स्थान के लिए आठ टीमें भिड़ रही हैं। भारत ने इस राउंड के पिछले मुकाबले में एशियन गेम्स चैंपियन जापान को 8-0 से रौंदा था। अब दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत टॉप-10 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा।
[ad_2]
Source link